बिलासपुर (समाचार मित्र)। सीपत क्षेत्र में आज एक जबरदस्त सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया, नहीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। जानकारी के अनुसार कार क्रमांक CG 07 BJ 0730 सीपत मार्ग से गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी।
अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से उतरकर सीधे आउट साइड खेत में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल कार में फंसे चालक को बाहर निकाला। किस्मत अच्छी थी कि चालक को मामूली चोटें ही आई हैं और उसकी जान बच गई। यदि उसी समय सामने से कोई दूसरा वाहन या पैदल यात्री आता तो यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीपत मार्ग पर

सड़क की स्थिति और तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। कई बार ओवरस्पीड और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड और यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

