कोरबा (समाचार मित्र) जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को चिकित्सा और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में जिला प्रशासन की ‘दिशा’ योजना महत्वपूर्ण अवसर लेकर आई है। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा में कैरियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित कर विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग योजना की जानकारी दी गई। कार्यशाला में व्याख्याता राकेश टंडन ने विद्यार्थियों को NEET, IIT एवं JEE की तैयारी के लिए संचालित निःशुल्क कोचिंग में पंजीयन की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा जीव विज्ञान अथवा गणित संकाय से जुड़े विद्यार्थी ले सकते हैं।
*एक ही योजना में कई सुविधाएं* चयनित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्यापन के साथ निःशुल्क आवास, भोजन, शिक्षण सामग्री और वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय के निर्देश एवं प्राचार्य पी.पी. आंचल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को समय पर पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया गया। इच्छुक विद्यार्थी 10 सितंबर तक विद्यालय में प्रदर्शित QR कोड के माध्यम से पंजीयन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।


