जांजगीर (समाचार मित्र) राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत द्वारा आगामी 13 सितंबर, रविवार को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा स्थित विश्राम गृह में प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल एवं राष्ट्रीय संगठन प्रभारी के दिशा-निर्देश पर आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद बरेठ, प्रदेश प्रभारी दिले कश्यप, प्रदेश सचिव अमन सोनी, प्रदेश महासचिव कृष्णा टंडन एवं जिला अध्यक्ष मणिशंकर साहू सहित प्रदेश, जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।
बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी ऐतिहासिक पत्रकार सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों, जिम्मेदारियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श किया जाएगा।
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के पदाधिकारियों ने प्रदेशभर के संबंधित पदाधिकारियों से समीक्षा बैठक में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी पत्रकार सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने में सहभागिता की अपील की है।


