बिलासपुर (समाचार मित्र) कोटा कन्या शाला में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का संगम शास. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में आज कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। इसी के साथ शिक्षक दिवस भी मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक झालरों, गुब्बारों एवं फूलों से सजाया गया था। छात्राओं ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कृष्ण जन्म की झांकी ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने गुरुजनों का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्राचार्य ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा और संस्कार…
Read More