Author: Vikas Tiwari
बिलासपुर संभाग के संगठन सचिव बने सुरज साहू, युवाओं को जोड़ना पहली प्राथमिकता ! बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ साहू समाज युवा प्रकोष्ठ में बिलासपुर संभाग के संगठन सचिव के पद पर कोटा निवासी सुरज साहू को नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पर उन्होंने प्रदेश और संभाग के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। सुरज साहू ने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उनके लिए पद नहीं बल्कि सेवा का अवसर है। समाज के वरिष्ठजनों ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और सक्रियता से काम करेंगे। उन्होंने…
करगी रोड कोटा में पोषण माह एवं आंगनबाड़ी मिलन समारोह का भव्य आयोजन । बिलासपुर कोटा (समाचार मित्र) महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत करगी रोड कोटा में आंगनबाड़ी मिलन, सेवा और गोदभराई कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वार्ड 8 और वार्ड 9 में अलग-अलग आयोजन कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 8 और केंद्र क्रमांक 9/1 में आयोजित किया गया। वार्ड क्रमांक 8 के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…
बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चल रहे राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत करगी रोड कोटा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 9/2 में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद श्री वेंकट लाल अग्रवाल उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दी। उन्होंने आंगनबाड़ी के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की और पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सुपरवाइजर सीमा दिगस्कर,…
करगी रोड, कोटा में पितृपक्ष पर श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ, प्रयागराज के स्वामी श्री नारायण प्रपन्नाचार्य जी महाराज करेंगे कथा वाचन। बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) पितृपक्ष के पावन अवसर पर पितरों की मुक्ति हेतु *करगी रोड कोटा, बिलासपुर (रेस्ट हाउस रोड, कृष्णा जनरल स्टोर के पास) में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ* का विशाल आयोजन किया जा रहा है। आयोजन *29 सितंबर 2026 से 05 अक्टूबर 2026 तक होगा। कथा व्यास एवं पूज्य संत इस ज्ञान यज्ञ में *कथा व्यास के रूप में प्रयागराज के प्रसिद्ध संत स्वामी श्री नारायण प्रपन्नाचार्य जी महाराज* अपने मुखारविंद से कथा का रसपान कराएंगे।…
बिलासपुर कोटा (समाचार मित्र) वंदे मातरम के 150वें वर्ष के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर करगी रोड कोटा में गुरुवार दिनांक 25 सितंबर 2026 को ठीक 11:00 बजे वंदे मातरम गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 336 लोगों ने एक साथ एक स्वर में वंदे मातरम का गायन कर राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री मंजीत सिंह पवार ने बताया कि वंदे मातरम राष्ट्रगीत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा रचित आनंदमठ उपन्यास की अमर रचना है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का क्रांतिकारियों पर इतना गहरा प्रभाव था कि वे हंसते-हंसते वंदे मातरम गाते…
बिलासपुर (समाचार मित्र) पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के व्यावसायिक ज्ञान और विवेचना क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में रक्षित आरक्षी केंद्र, चेतना हॉल बिलासपुर में तीन दिवसीय रेंज स्तरीय रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम बैच में बिलासपुर रेंज के विभिन्न जिलों से आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर तक के 150 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। एसएसपी रजनेश सिंह ने किया शुभारंभ प्रशिक्षण का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग में निरंतर बदलाव और नए…
बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) आगामी 30 सितम्बर को बिलासपुर मे होने वाले संभागी रैली एवं धरना प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु छतीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संगठन के बैनर तले आज जनपद पंचायत के सभा कोटा मे विकास खंड स्तरीय समीछा बैठक आयोजित की गईं! बैठक मे प्रदेश नेतृत्व का कोटा नगर मे भव्य स्वागत किया गया!बैठक मे मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, प्रदेश समन्वयक एवं पूर्व अध्यक्ष जी. आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमाचल साहू, जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा, जिला संघटन सचिव आंनद तिवारी, संभागीय प्रवक्ता अरविन्द गुप्ता, एवं कार्यालय सचिव राजेश्वर वस्त्रकार, विशेष रूप से उपस्थित…
बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) थाना कोटा, पुलिस ने झपटमारी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल भी बरामद किया गया है। क्या है मामला दिनांक 21 सितंबर को प्रार्थी राकेश विश्वकर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दोपहर 11:30 बजे ग्राम मंझगांव से मोटरसाइकिल से बिजली सामान लेने कोटा आ रहा था। लालपुर मोड़ के पास दो युवकों ने उसका मोबाइल झपट कर भाग गए। रिपोर्ट पर थाना कोटा में *अपराध क्रमांक 799/2026 धारा 304(2), 3(5) बीएनएस* के तहत मामला दर्ज किया गया।…
बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र ) शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा के लिए गौरव का क्षण है। महाविद्यालय की छात्रा प्राची नेताम का चयन राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में 11 और 12 सितंबर को परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, जिसमें बिलासपुर संभाग के 16 महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। कोटा महाविद्यालय की टीम ने क्रीड़ा अधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर एम.ए. राजनीति शास्त्र प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्राची नेताम ने बिलासपुर सेक्टर टीम में अपनी जगह बनाई। अब…
बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) करगी रोड कोटा के वार्ड क्रमांक 09 में सिद्ध बाबा माँ नारायणी गणेश उत्सव समिति द्वारा भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती वार्ड पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। इस दौरान पूरे पंडाल में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। समिति के सदस्यों ने देश की खुशहाली और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान समिति के लखन साहू, चंदन साहू, शंभू साहू, कैलाश साहू, देवेंद्र साहू, महेंद्र साहू, रामकृष्ण साहू, निशांत यादव, नोहर साहू, तिलक यादव, अभय नायक, रवि साहू,…