बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) करगी रोड कोटा के वार्ड क्रमांक 09 में सिद्ध बाबा माँ नारायणी गणेश उत्सव समिति द्वारा भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।
महाआरती वार्ड पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। इस दौरान पूरे पंडाल में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। समिति के सदस्यों ने देश की खुशहाली और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजा के दौरान समिति के लखन साहू, चंदन साहू, शंभू साहू, कैलाश साहू, देवेंद्र साहू, महेंद्र साहू, रामकृष्ण साहू, निशांत यादव, नोहर साहू, तिलक यादव, अभय नायक, रवि साहू, रितेश साहू, राहुल साहू, सूरज साहू, दुकालू साहू, बल्लू साहू, सत्यम साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समिति द्वारा प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी, खीर, पूरी-सब्जी के प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।


