Author: Vikas Tiwari

Bilaspur Gramin

बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) बिलासपुर-थाना चकरभाठा पुलिस ने केबल चोरी के मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी कि गईं 3 0 हजार रुपये कीमती वायर बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी दीपक निगम पिता संतोष कुमार निगम (53 वर्ष), निवासी विनोबा नगर थाना तारबहार, ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 08/09/2026 की रात्रि 3:30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी उनकी हाइवा वाहन क्रमांक CG04MK7720 की बॉडी में लगे वायर को उनके यहां पूर्व में काम करने वाले कर्मचारी द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट…

Read More

बिलासपुर (समाचार मित्र) डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय (CVRU) में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों ने विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए शिक्षकों के जीवन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और आत्मीयता का माहौल बना रहा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति *प्रोफेसर प्रदीप कुमार घोष*…

Read More

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पर्यटन स्थल औरापानी से चोरी हुई बाइक बरामद, विधि से संघर्षरत बालक हिरासत में ! पर्यटन स्थल औरापानी से मोटरसाइकिल चोरी करने वाला पकड़ाया, कोटा पुलिस ने बाइक बरामद की ! बिलासपुर कोटा (समाचार मित्र) पर्यटन स्थल औरापानी में घूमने आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कोटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद करते हुए विधि से संघर्षरत एक बालक को हिरासत में लिया है। मामले में अपराध क्रमांक 669/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि…

Read More

बिलासपुर (समाचार मित्र) कोटा कन्या शाला में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का संगम शास. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में आज कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। इसी के साथ शिक्षक दिवस भी मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक झालरों, गुब्बारों एवं फूलों से सजाया गया था। छात्राओं ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कृष्ण जन्म की झांकी ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने गुरुजनों का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्राचार्य ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा और संस्कार…

Read More