Author: Vikas Tiwari

Bilaspur Gramin

सेवा संकल्प अभियान: निरंजन केशरवानी कॉलेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का दिया संदेश। बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत जन-जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सपना पवार ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक, प्रत्येक ग्राम और प्रत्येक नगर का विकास होना आवश्यक है। इसके लिए हर व्यक्ति को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। महाविद्यालय परिसर से निकली जागरूकता रैली कोटेश्वर महादेव मंदिर होते हुए ऐतिहासिक कोटसागर तालाब पहुंची।…

Read More

बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में संकुल क्लब स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता संकुल क्लब कन्या कोटा के अंतर्गत संकुल कन्या कोटा, धौराभाठा और जोगीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र के सभी शासकीय-अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी संकुल प्राचार्य श्रीमती अपर्णा…

Read More

बिलासपुर (समाचार मित्र) गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में भारतीय डाक विभाग के अत्याधुनिक N-Gen Post Office का भव्य शुभारंभ हुआ। यह केवल एक डाकघर नहीं, बल्कि डाक की 170 साल पुरानी विरासत को डिजिटल तकनीक और युवा आकांक्षाओं से जोड़ने की नई उड़ान है। विश्वविद्यालय परिसर में खुले इस डाकघर में छात्रों को कैफे जैसे माहौल में वातानुकूलित सुविधा, पार्सल और लॉजिस्टिक्स, डिजिटल सेवाएं, बचत, बीमा और फिलाटेली जैसी सभी आधुनिक सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। मुख्य अतिथि कुलपति बोले – चिट्ठी में आज भी भावनाओं की विरासत है ! समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. आलोक कुमार…

Read More

डॉ. सीवी रमन विवि में डिजिटल ट्रेड, स्मार्ट कॉमर्स और स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस शुरू। बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का विषय ‘डिजिटल ट्रेड इकोसिस्टम, स्मार्ट कॉमर्स एवं स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट’ है। इसका आयोजन बिजनेस स्टैंडर्ड के बी-स्मार्ट, विकसित भारत, IQAC, CIQA और मैनेजमेंट एंड कॉमर्स विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वी.के. सारस्वत ने कहा – भारत के विकास की गति के तीन आधार हैं – विज्ञान, तकनीक और प्रबंधन। विज्ञान हमें शक्ति देता…

Read More

सीवीआरयू में इनोवेशन का संगम, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2026 सम्पन्न । 32 टीमों के 190 छात्रों ने पेश किए समाधान, खेती से लेकर साइबर सुरक्षा तक के आइडिया ने जीता दिल। बिलासपुर (समाचार मित्र) डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय (सीवीआरयू) में भारत सरकार के ‘विकसित भारत-2047’ मिशन के तहत स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2026 का भव्य आयोजन किया गया। हैकाथॉन में इंजीनियरिंग, आईटी, मैनेजमेंट और साइंस सहित विभिन्न विभागों की 32 टीमों के 190 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने देश की जमीनी समस्याओं पर तकनीक आधारित समाधान प्रस्तुत कर निर्णायकों को प्रभावित किया। ड्रोन से खेती, तो AI से मंडी की समस्या का…

Read More

बिलासपुर (समाचार मित्र) हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षा, योग एवं खेल विज्ञान विभाग द्वारा PEFI और माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव की थीम ‘प्रतिदिन एक घंटा खेल के मैदान में’ रखी गई थी। महोत्सव के तहत भारत और भूटान के विद्यार्थियों के बीच महिला एवं पुरुष बास्केटबॉल तथा 9-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें दोनों देशों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। मेजर ध्यानचंद को किया नमन कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. प्रदीप…

Read More

फैक्ट्री खुलवाने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे सैकड़ों मजदूर, कलेक्टरेट के सामने दिया धरना, बोले – 800 परिवार भुखमरी की कगार पर। बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) कोटा के छेरकाबांधा में स्थित वेलकम डिस्टलरीज प्रा.लि. का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। फैक्ट्री बंद होने के बाद शुक्रवार को सियासत और तेज हो गई। एक पक्ष जहां फैक्ट्री को पर्यावरण के लिए खतरा बता कर बंद कराने पर अड़ा है, तो वहीं दूसरा पक्ष फैक्ट्री चालू कराने के लिए सड़क पर उतर आया है। शुक्रवार को करीब 200 से अधिक मजदूर और कर्मचारी रैली निकालते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टरेट परिसर के…

Read More

बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) वेलकम डिस्टिलरीज प्रा.लि., छेरकाबांधा, कोटा के सैकड़ों कर्मचारी और श्रमिक अपनी असामयिक परेशानियों और रोजी-रोटी के संकट को लेकर आंदोलन की राह पर हैं। प्रबंधन से लगातार उत्पन्न हो रही समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कर्मचारी कल शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा और वेलकम कर्मचारी एसोसिएशन ने आज दिनांक 10.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर और थाना प्रभारी सीपत / कोटा को लिखित सूचना देकर शांतिपूर्ण रैली और धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी है। नेहरू चौक से कलेक्ट्रेट तक निकलेगी रैली संगठन के अध्यक्ष और शाखा…

Read More

बिलासपुर (समाचार मित्र) थाना रतनपुर पुलिस ने घर में घुसकर गुल्लक से नगदी चोरी करने वाले 1 आरोपी और 1 नाबालिग को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के पैसों से खरीदे गए 2 मोबाइल जप्त किए गए हैं। मामला इस प्रकार है  – ग्राम मदनपुर निवासी प्रार्थिया नीलम श्यामले ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 06/08/2026 से 10/08/2026 के बीच घर पर नहीं थी। इसी दौरान अज्ञात चोर ने दरवाजे को धक्का देकर खोल दिया और घर में रखे गुल्लक में रखे लगभग 30 हजार रुपये चोरी कर ले…

Read More

हरि भूमि हरियाली अभियान के तहत CVRU में हुआ वृहद पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प। बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देते हुए हरिभूमि समूह के ‘हरिभूमि हरियाली अभियान’ के तहत मंगलवार को डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय में वृहद पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में फलदार, फूलदार और औषधीय पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार घोष, कुलसचिव डॉ. अरविंद कुमार तिवारी, सम-कुलपति डॉ. जयति चटर्जी और हरिभूमि के महाप्रबंधक प्रियंक सिंह परिहार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान सभी डीन, विभागाध्यक्ष, डिप्टी रजिस्ट्रार, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों…

Read More