बिलासपुर (समाचार मित्र) हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षा, योग एवं खेल विज्ञान विभाग द्वारा PEFI और माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव की थीम ‘प्रतिदिन एक घंटा खेल के मैदान में’ रखी गई थी।

महोत्सव के तहत भारत और भूटान के विद्यार्थियों के बीच महिला एवं पुरुष बास्केटबॉल तथा 9-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें दोनों देशों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।
मेजर ध्यानचंद को किया नमन
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार घोष और कुलसचिव डॉ. अरविंद कुमार तिवारी ने मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया।

कुलपति प्रो. घोष ने कहा – “खेल अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास सिखाते हैं। हर विद्यार्थी को रोज एक घंटा मैदान में जरूर देना चाहिए। खेल व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है।”
कुलसचिव डॉ. अरविंद तिवारी ने कहा – “भारत-भूटान के विद्यार्थियों की सहभागिता ने इस महोत्सव को खास बना दिया। खेल मित्रता और अंतरराष्ट्रीय सौहार्द का सबसे सशक्त माध्यम है।”
फाइनल में रोमांच
बास्केटबॉल में भूटान के विद्यार्थियों ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब जीता, जबकि फुटबॉल में भारतीय टीम विजेता बनी। विजेता-उपविजेताओं को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी, स्वर्ण और रजत पदक देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि सात बार राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रहीं और सक्षम संस्था की प्रदेश संयोजिका श्रीमती रेखा मदन मोहन गुल्ला ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अजय यादव, डॉ. ब्रम्हेश श्रीवास्तव, डॉ. जय शंकर यादव, शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार प्राप्त रोहित रजक सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
- बिलासपुर कोटा- हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षा, योग एवं खेल विज्ञान विभाग द्वारा PEFI और माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव की थीम ‘प्रतिदिन एक घंटा खेल के मैदान में’ रखी गई थी।
महोत्सव के तहत भारत और भूटान के विद्यार्थियों के बीच महिला एवं पुरुष बास्केटबॉल तथा 9-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें दोनों देशों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।


