सेवा संकल्प अभियान: निरंजन केशरवानी कॉलेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का दिया संदेश।
बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत जन-जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सपना पवार ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक, प्रत्येक ग्राम और प्रत्येक नगर का विकास होना आवश्यक है। इसके लिए हर व्यक्ति को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।
महाविद्यालय परिसर से निकली जागरूकता रैली कोटेश्वर महादेव मंदिर होते हुए ऐतिहासिक कोटसागर तालाब पहुंची। यहाँ एनएसएस स्वयंसेवकों ने अत्यंत जीवंत और प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
नाटक में जिला संगठक शितेष जैन, कार्यक्रम अधिकारी आनंद कुमार साव और स्वयंसेवकों ने दैनिक जीवन के संवादों और पारंपरिक गीतों के माध्यम से शासन की प्रमुख योजनाओं – *प्रधानमंत्री जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, आवास योजना, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्टार्टअप इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल जीवन मिशन और ग्राम सड़क योजना* की जानकारी दी।
कलाकारों ने बताया कि कैसे इन योजनाओं का लाभ लेकर आम नागरिक अपना जीवन स्तर बेहतर बना सकते हैं। नाटक देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा एकत्र हुए और योजनाओं से जुड़ने का संकल्प लिया। अंत में स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान भी किया।
इस अवसर पर स्वयंसेवक चांदनी, पूजा, काजल, ममता, पंकज, आकाश, अभय, अमित, दीपांशु, जहान, संदीप, प्रांजल, अभिषेक, अमर दास, सत्यनारायण, रितिका, याराना, तनु, अंजलि, प्रकृति सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।


