बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चल रहे राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत करगी रोड कोटा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 9/2 में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद श्री वेंकट लाल अग्रवाल उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दी। उन्होंने आंगनबाड़ी के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की और पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सुपरवाइजर सीमा दिगस्कर, कार्यकर्ता मीरा नायक, अनीता साहू, मंजू साहू एवं शांति साहू, श्याम बाई साहू,सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।


