बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) आगामी 30 सितम्बर को बिलासपुर मे होने वाले संभागी रैली एवं धरना प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु छतीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संगठन के बैनर तले आज जनपद पंचायत के सभा कोटा मे विकास खंड स्तरीय समीछा बैठक आयोजित की गईं!

बैठक मे प्रदेश नेतृत्व का कोटा नगर मे भव्य स्वागत किया गया!बैठक मे मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, प्रदेश समन्वयक एवं पूर्व अध्यक्ष जी. आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमाचल साहू, जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा, जिला संघटन सचिव आंनद तिवारी, संभागीय प्रवक्ता अरविन्द गुप्ता, एवं कार्यालय सचिव राजेश्वर वस्त्रकार, विशेष रूप से उपस्थित रहे!
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि शाशन द्वारा तुतीय वर्ग कर्मचारियों कि मांगो कि लगातार अनदेखी कि जा रही हैँ, जिसके विरोध मे 30 सितम्बर को संभागीय स्तर पर बड़ा प्रदर्शन किया जायेगा,!उन्होंने कोटा मे सैकड़ो कि संख्या मे कर्मचारियों कि उपस्तिथि पर तहशील अध्यक्ष राजकुमार कोरी को मंच से बधाई दी!
जनपद पंचायत कोटा परिसर में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
स्वागत के बाद सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर *”इंकलाब जिंदाबाद, प्रशासन होश में आओ, कर्मचारियों का शोषण करना बंद करो, हमारी मांगे पूरी करो”* जैसे नारों से परिसर को गुंजा दिया।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इसी के विरोध में संघ ने *30 तारीख को पूर्ण हड़ताल* पर जाने का ऐलान किया है।
अंत मे विकासखंड अध्यक्ष राजकुमार कोरी ने सभी अतिथि एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की किसी भी कर्मचारी की व्यक्तिगत समस्या हो तो वह संगठन को लिखित आवेदन दे, उनकी समस्या को जिला एवं प्रदेश स्तर तक पहुंचाकर निराकरण कराने का पूरा प्रयास किया जायेगा!
इसके साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपाल दुबे, सहायक विकासखंड अधिकारी नवनीत तम्बोली, विकासखंड अध्यक्ष राजकुमार कोरी,एवं जनपद पंचायत कोटा के बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।


