कोटा (समाचार मित्र) विकासखंड कोटा के संकुल खुरदुर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला चांदापारा में गुरुवार को न्योता भोज एवं निःशुल्क बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बटालियन सेना द्वारा स्कूली बच्चों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए, वहीं शाला की शिक्षिका श्रीमती अंजूलता भास्कर द्वारा अतिथियों एवं बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष कोटा श्रीमती सूरज तिवारी भारद्वाज रहीं। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पिंटू मरकाम ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती संध्या जायसवाल, श्रीमती दीपिका रोज किंडो, संकुल प्राचार्य नरेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनपद सदस्य मनोज मरावी, कलावती सोनसिंह, सभापति उषा कश्यप, विक्की श्रीवास, राजेश्वरी कोमल, नम्रता प्रवीण कोले, एल्डरमैन गंगिया बाई साहू, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुखनंदन सिंह धुर्वे, संकुल समन्वयक मणिकांत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पालकगण और ग्रामीण मौजूद रहे।
जनपद अध्यक्ष ने बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाते हैं।


