बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) थाना कोटा पुलिस ने चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है।
अपराध क्रमांक – 832/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट
पुलिस ने आरोपी आजु राम बंजारे पिता स्व. समारू राम बंजारे उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम लमकेना, थाना कोटा के कब्जे से कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 5000 रुपये जप्त की है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 30.09.2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लमकेना में एक व्यक्ति भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।
टीम ने ग्राम लमकेना में रेड कार्यवाही कर आरोपी के पास से एक 20 लीटर की पीली जेरिकेन में 20 लीटर और एक 5 लीटर की जेरिकेन में 5 लीटर शराब बरामद की। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक 758 गजेंद्र सिंह, आरक्षक 1356 संजय श्याम, आरक्षक 902 रवि राजपूत एवं महिला आरक्षक 641 पूर्णिमा सिदार की सराहनीय भूमिका रही।


