Author: Nimesh Kumar Rathore
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) दिनांक 23 जुलाई को तड़के सुबह अचानक खबर आई कि एक मजदूर की शांति जीडी इस्पात एवं पावर लिमिटेड, महुदा में मौत हो गई। मामले में मृतक मजदूर युवक ग्राम फरसवानी निवासी भुवन बरेठ पिता स्व. जनक राम के रूप में शिनाख्त किया गया। मामले में ग्रामीणों ने प्लांट प्रबंधक के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी और प्लांट में मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों ने मुआवजा मांग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रबंधन को घेर लिया। भारी शोर शराबा और ग्रामीणों की उपस्थिति को देखकर चांपा SDM, तहसीलदार सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों…
कोरबा (समाचार मित्र) जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहरचुआं में पक्का फर्श एवं कोटना निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की जांच जारी है। जांच दल ने ग्राम पंचायत के सरपंच/सचिव/रोजगार सहायक को जांच में उपस्थित रहने की सूचना देने के साथ 7 अगस्त को बेहरचुवा पहुंचकर पड़ताल की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। खुलासों ने मनरेगा में बड़ा खेल उजागर किया है।ग्राम पंचायत बेहरचुआ में देवनाथ पिता रामसिह के नाम पर पक्का फर्श एवं कोटना निर्माण हुए बिना ही 12हजार 376 रुपये का फर्जी मजदूरी भुगतान का ही एक मामला नहीं बल्कि कई मामले उजागर हुए।जांच दल में उदय…
कोरबा (समाचार मित्र) जिला खनिज न्यास मद से बन रहे हैं भवन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे है। भरी बरसात में शासकीय भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। अब ग्रामीण निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे है। बरसात में निम्न क्वॉलिटी के जंग लगे सरिए, मिट्टी से मिले ख़राब रेत और खराब अधपके ईंट लगाकर निर्माण कार्य जारी है भवन निर्माण की इतनी जल्दबाजी है ठेकेदार को की बरसात में काम धड़ल्ले से चल रहा है। कार्य जल्दी पूरा करने के चक्कर में भवनों की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ सकता है। ग्राम पंचायत फरसवानी में बन…
पोंड़ी से अमन सोनी की रिपोर्ट जांजगीर – चांपा (समाचार मित्र) जिला जांजगीर-चांपा, विकासखंड-बम्हनिडीह, ग्राम पंचायत- पोंड़ीकला अंतर्गत संचालित उज्ज्वल पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चों के प्रतिभा कौशल को बढ़ाने के लिए विद्यालय में अनेक प्रतियोगिताएँ कराये जा रहे हैं वर्तमान त्यौहार रक्षाबंधन को ध्यान में रखकर विद्यालय स्तर पर राखी मेकिंग और मटका सजावट प्रतियोगिता करायी गयी इस प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने कौशलों को और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, सचिव, तथा स्टाफ के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
संवाददाता मदन दास कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के चारों परियोजना के भूविस्थापित एवं प्रभावित जिन्होंने कोयला उत्खनन हेतु अपनी पुरखों की जमीन एसईसीएल कंपनी को दी है । कई दशक गुजर जाने के बाद भी आज रोजगार , मुआवजा , पुनर्वास एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं । समस्याओं की निराकरण हेतु अनेक बार निवेदन कर चुके है , परंतु झूठा आश्वासन देकर गुमराह किया जा रहा है । जिसके कारण चारों क्षेत्र के भूविस्थापित अत्यधिक व्यथित हैं । अर्जित भूमि के एवज में रोजगार , मुआवजा एवं पुनर्वास देने हेतु शासन एवं प्रशासन…
रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में बीते 9 दिनों से तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। तहसीलदार संघ के पदाधिकाारियों ने आज राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से अपनी मांगों को लेकर मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया हैं। तहसीलदार संघ अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 जुलाई से आंदोलन कर रहे थे। तहसीलदारों के आंदोलन की वजह से तहसील कार्यालयों में राजस्व संबंधित सारे काम ठप्प थे। आज से ही सारे तहसीलदार आंदोलन खतम होने के बाद अपने अपने काम पर लौट गये…
सक्ति (समाचार मित्र) सक्ती एवं रायगढ में घुम-घुम कर बच्चों के सायकल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार।आरोपी नकूल साहू सेे कुल 15 नग सायकल बरामद। कुल एक लाख रूपये से अधिक के 15 नग सायकल बरामद किया गया। आरोपी के विरूद्ध कुल तीन अपराध .क्र. 261/2025, 263/2025 एवं 264/2025 धारा- 303(2) बी एन एस के तहत थाना सक्ती में पंजीबद्ध किया गया था। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ग्राम कंचनपुर निवासी नरेश यादव, ग्राम सिपाहीमुडा निवासी कलेश्वर सिदार, वार्ड नं. 16 सक्ती निवासी विनोद कुमार खेतान के द्वारा अपने बच्चों के सायकल को स्कूलो के सामाने…
कोरबा (समाचार मित्र) जिला जेल कोरबा से 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर जेल से 4 बंदी फरार हो गए थे. खबर है कि इनमें से दो को रायगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है. फरारी के बाद बंदी पुलिस को गुमराह करने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे थे.मोबाइल लोकेशन के जरिये पुलिस को चकमा देने के लिए बंदियों ने सुनियोजित तरीके से एक व्यक्ति को राज्य से बाहर भेजा और उससे अपने परिजनों से लागतार बात करते रहने को कहा. बंदी पुलिस को चकमा देने में लगभग कामयाब हो भी गए थे. एक टीम को इस,…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के एक ग्राम में मौजूद पोस्ट ऑफिस में पोस्ट मास्टर ने लाखों रुपए की ठगी करके फरार हो गया है। मामला एक वर्ष पूर्व का है जहां ग्राम पंचायत फरसवानी में मौजूद पोस्ट ऑफिस में सैकड़ों की संख्या में खाताधारकों ने पोस्ट ऑफिस में अलग अलग योजना के तहत पैसा जमा करने पोस्ट मास्टर को पैसा दिया परंतु पोस्ट मास्टर ने पैसा खाते में जमा न करते हुए निजी उपयोग कर पैसे को गबन कर दिया। मामले की जानकारी जब खाताधारकों को हुई तो उन्होंने पोस्ट ऑफिस के उच्च अधिकारियों को इसका सूचना दी और…
रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे अधिकारियों- कर्मचारियों पर अब शिकंजा कसने का काम तेज हो गया है। खास बात ये है कि इन फर्जियों में सात डिप्टी कलेक्टर, तीन नायब तहसीलदार, सहित कई अन्य विभागों में अलग-अलग पदों पर काम कर रहे हैं। फिलहाल 154 के नाम सामने आए हैं। राज्य में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी करने के मामले में करीब दो साल पहले हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस आधार पर राज्य सरकार ने प्रदेश भर में उन लोगों की जांच करने…