कोरबा (समाचार मित्र) फर्जी दस्तावेज के सहारे आईटीआई कॉलेज में नौकरी लगकर सेवा करने का मामला सामने आया है। प्रशिक्षण अधिकारी बनकर शासन को लगाया चूना करीब 9 महीने में 5 लाख से अधिक का राशि का वेतन भुगतान प्राप्त किया है। संयुक्त संचालनालय आईटीआई बिलासपुर की जांच में यह खुलासा हुआ है। मामला करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत है। आरोपी अनिकेत कर्ष के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज पर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल भेजा गया है। आरोपी करतला विकासखण्ड के आईटीआई कॉलेज में पदस्थ था जिसे करतला पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा दाखिल कर दिया है।

