कोरबा (समाचार मित्र) ग्रामीण क्षेत्रों में नशे का व्यापार बढ़ते जा रहा है। चंद पैसे कमाने के चक्कर में लोग अवैध देशी शराब का कारोबार करने लगे है। मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिचोली का है। यहां चिचोली तथा गांव के आस पास मौजूद कई गांवों में कुछ राशन दुकानों में अवैध देशी शराब बिक्री होने की ख़बर आ रही है। शराब विक्रेता चांपा तथा सिवनी स्थित शराब दुकानों से प्रतिदिन देशी शराब लेकर 50 से 80 रुपए अतिरिक्त लेकर शराब बिक्री कर रहे है। वहीं आबकारी विभाग केवल महुआ शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ़ कार्यवाही में लगे हुए है देशी शराब विक्रेताओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे गांव में अवैध शराब की बिक्री जोरो पर है। ग्राम चिचोली ही नहीं बल्कि ग्राम देवलापाठ में भी देशी शराब बिक्री की खबर है।

