Author: Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310

केछत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) बिलासपुर हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों की फीस के संबंध में बड़ा फैसला लिया है. बिलासपुर हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों की याचिका खारिज कर बड़ा झटका दिया है. साथ ही राज्य सरकार का प्राइवेट स्कूल की फीस तय करने का अधिकार भी वैध ठहरा दिया है. बिलासपुर हाईकोर्ट ने 2020 के स्कूल फीस विनियमन अधिनियम को संवैधानिक ठहराया है। बिलासपुर और छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है। मामले की सुनवाई जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की डिवीजन बेंच में हुई। बिलासपुर हाईकोर्ट…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) जिला जेल कोरबा से एक बड़ी खबर आ रही है जहां 4 कैदियों के जेल से भाग जाने की ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि चारों आरोपी बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में निरुद्ध थे। आरोपियों ने जेल की कई फीट ऊंची दीवार को फांदकर फरार हो गए। जेल से फरार होते ही जेल एवं पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले में जांच में लगी है वहीं फरार आरोपियों की तलाश भी तेजी से जारी है। जेल प्रशासन की नाकामी की वजह से कैदियों का फरार होना…

Read More

देश (समाचार मित्र) जब संसद में ऑपरेशन सिंदूर के चर्चा से पहले हंगामा हो रहा था, तब श्रीनगर के लिडवास में सुरक्षा बल ऑपरेशन महादेव को अंजाम दे रहे थे। सोमवार सुबह संदिग्ध बातचीत के आधार पर सुरक्षा बलों टीआरएफ के आतंकियों को घेरा। लोकसभा को विपक्ष के हंगामे के बाद दो बजे तक के लिए स्थगित किया गया था, तभी पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा समेत 3 आतंकियों के मारे जाने खबर आई। आतंकी मूसा ने 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर पहलगाम के बैसरन में टूरिस्टों पर हमले को अंजाम दिया था। ऑपरेशन महादेव में…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया ने अपने नए विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्त कर दिया है। रामपुर विधायक ने नए कुल 18 नए प्रतिनिधि नियुक्ति किए है जिन्हें अलग अलग विभागों की जिम्मेदारियां दी गई है। फरसवानी के युवा नेता सूरज सोनी बने परिवहन विभाग के प्रतिनिधि। ग्राम फरसवानी से लंबे समय से समाजसेवा और सक्रिय राजनीति से जुड़े युवा नेता सूरज सोनी को विधायक फूलसिंह राठिया ने ‘परिवहन विभाग’ का प्रतिनिधि नियुक्त किया है। रामपुर विधायक की ओर से उक्त विभाग में प्रतिनिधित्व करेंगे। ग्रामीणों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं। सूरज सोनी के विधायक…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) भाजपा शासन में केंद्र और राज्य सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद कच्चे मकान के हितग्राहियों का पक्का मकान बनवाया जा रहा है जिसके तहत् शासन से कुल 1.20 लाख रुपए प्रति आवास की स्वीकृति मिलता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में निगरानी के लिए नियुक्त आवास मित्र अपने पद कर दुरूपयोग करते हुए आवास हितग्राहियों से जिओ टैग और अगले किस्त की राशि देने के लिए हितग्राहियों से रिश्वत की मांग कर रहे है। ताज़ा मामला करतला जनपद क्षेत्र के ग्राम फरसवानी का है जहां कई हितग्राहियों से 3 हज़ार…

Read More

नई दिल्ली (समाचार मित्र) दहेज प्रताड़ना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 2022 के दिशानिर्देशों को पूरे देश में लागू करने के आदेश दिए गए हैं. वैवाहिक विवादों में IPC की धारा 498 A यानी दहेज प्रताड़ना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है. दहेज प्रताड़ना के दुरुपयोग को रोकने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के 2022 के दिशानिर्देशों को पूरे देश में लागू करने के आदेश दिए गए हैं. 498A मामलो में दो महीने तक गिरफ्तारी ना करने और परिवार कल्याण समितियों के गठन के हाईकोर्ट दिशानिर्देशों का समर्थन किया है. CJI बीआर गवई और जस्टिस…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले में भारी वाहनों की वजह से दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला आज शाम 7 बजे उरगा-सेमीपाली मार्ग में भारी वाहन की चपेट में आने से 2 बाइक सवार लोगों की मौत हो गई है। मृतक ग्राम बरीडीह निवासी बताए जा रहे है। मृतको का नाम पुरुषोत्तम पटेल और अयोध्या पटेल बताया जा रहा है। मामले में गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। मौके कर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गए है।

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) फरसवानी सब स्टेशन से लगे ग्राम देवलापाठ में बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेशान है। विगत 2 दिनों से गांव में बिजली आपूर्ति ठप है जिससे परेशान ग्रामीणों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिंझवार के मार्गदर्शन में शाम 5 बजे फरसवानी सब स्टेशन का घेराव कर दिया। दर्जनों की संख्या में आए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की सप्लाई फरसवानी सब स्टेशन से होता है जो महज 2 किलोमीटर ही दूर है उसके बाद भी कोई भी लाइन मैन या बिजली कर्मचारी द्वारा छोटे…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) 1 नवंबर सन् 2000 में बने छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र है उसी में से एक रामपुर (कोरबा) विधानसभा क्षेत्र भी है। नए राज्य बनने के 25 साल बाद भी अगर बरसात में विधानसभा क्षेत्र के नाम से विख्यात ग्राम रामपुर ही जाने का रास्ता बंद हो जाए तो इसे क्या कहेंगे ? आइए जानते है क्या है पूरा मामला । सड़क के ऊपर बह रहा पानी, जलबहाव से आवागमन ठप। नोनबिर्रा-रामपुर मार्ग में स्थित ग्राम घिनारा के पास मौजूद नाले में पानी सड़क से ऊपर बह रही है। नाले में आए उफ़ान की वजह…

Read More

छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) प्रदेश में बढ़ रहे ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट में होगी। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में इस संबंध में दायर जनहित याचिका को शीर्ष अदालत ने अन्य संबंधित मामलों के साथ जोड़ते हुए सुनवाई के ट्रांसफर कर लिया है। जिसके बाद अब इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में की जाएगी। प्रदेश में पिछले कुछ समय से ऑनलाइन सट्टा, खासकर बहुचर्चित महादेव सट्टा एप को लेकर कई आपराधिक और राजनीतिक चर्चाएं हो चुकी हैं। इसी कड़ी में दायर जनहित याचिका में कहा गया था कि छत्तीसगढ़ में सक्रिय कई ऑनलाइन सट्टा एप…

Read More