कोरबा (समाचार मित्र) जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।
यह पूरा मामला रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी सालिक राम यादव ने घरेलू विवाद और चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी चैत कुंवर को मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात के बाद आरोपी कथित रूप से कटा हुआ सिर लेकर घर में ही बैठा रहा और लोगों को घटना के बारे में बताता रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी गांव के पास स्थित एक पोल्ट्री फार्म के पास भी कुछ देर तक रुका रहा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

