कोरबा (समाचार मित्र) ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गौ-हत्या पर प्रतिबंध लगाने और गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौ-भक्तों ने भाग लिया।
गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत फारबिसगंज रेलवे स्टेशन परिसर में एक दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गौ-भक्तों ने भाग लेकर अपना समर्थन दर्ज कराया। देशभर में संतों के सानिध्य में यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गौ-हत्या पर पूर्ण रोक लगाना और गौ माता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत देशभर में लाखों लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन जताया।
जिले में 27 अप्रैल और 27 जुलाई 2026 को ‘गौ सम्मान दिवस’ मनाया जाएगा। इस अवसर पर गौ-प्रेमी अपने-अपने अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अभियान का उद्देश्य संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से केंद्र और राज्य सरकारों से मांग करना है कि पूरे देश में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे, गौ सेवा के लिए केंद्रीय कानून बने तथा एक केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय का गठन किया जाए, जिससे पूरे भारत में समान रूप से गौ संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

