What's Hot
Author: Nimesh Kumar Rathore
कोरबा (समाचार मित्र) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसवानी में संकुल केंद्र फरसवानी एवं संकुल केंद्र चिचोली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अशोका बाई कंवर अध्यक्ष जनपद पंचायत करतला ने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव विद्यार्थियों के लिए हर्ष व उल्लास का दिन होता है, नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं में जो झिझक वह डर होता है वह दूर होता है और विद्यालय व शिक्षकों के प्रति लगाव व जुड़ाव पैदा करता है। अध्यक्षता कर रही श्रीमती कृष्णों बाई कंवर जनपद सदस्य, विशिष्ट अतिथि श्री विश्राम कंवर सरपंच कोथारी, श्री राम कृष्णा तिवारी…
कोरबा (समाचार मित्र) चाम्पा कटघोरा नेशनल हाईवे 149 बी के निर्माण में बरपाली स्थित पत्रकार भवन भी चपेट में आ गया। पत्रकार भवन का मुआवजा लगभग 16 लाख 80 हजार रुपये बरपाली पंचायत के खाते में जमा हुआ था। जिसमें से आधी राशि लगभग 8 लाख 40 हजार रुपये तत्कालीन सरपंच द्वारा आहरण कर पत्रकार भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। भवन निर्माण पूर्ण होने से पहले ही पंचायत चुनाव हुआ और नए सरपंच ने पदभार ग्रहण किया। अब आगे के निर्माण के लिए पूर्व पंचायत के निर्माण कार्य का मूल्यांकन किया जाना है जो कि आज पर्यंत तक…
जांजगीर/कोरबा (समाचार मित्र) कन्नौजिया राठौर समाज का निर्वाचन सम्बंधी सामाजिक बैठक चांपा स्थित केराझरिया सामाजिक भवन में संपन्न हुआ। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के लिए नए पदाधिकारियों का निर्वाचन करना था। इस दौरान सर्व सम्मति से कन्नौजिया राठौर समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण चुने गए है – केंद्रीय अध्यक्ष – हेमचन्द्र राठौरमहासचिव – राघवेन्द्र राठौरपरिक्षेत्रीय अध्यक्ष नवगवा – रामकुमार साहू पार अध्यक्ष सिवनी क्षेत्र – पप्पू फिरंत राठौरदुरपा क्षेत्र – पुरुषोत्तम राठौर पोरथा क्षेत्र – संजय राठौर कोरबा क्षेत्र – सीताराम राठौर सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए चुने गए सभी पदाधिकारीयों को स्वजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी…
कटघोरा कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सामूहिक योगाभ्यास कर छात्रों को बताए योग के लाभ।
कटघोरा (समाचार मित्र) योग शरीर के साथ मन और आत्मा को जोड़ता है। योगासन से शरीर स्वस्थ रहता है और ध्यान मन को स्थिर करता है। वर्तमान समय में भौतिक संशाधनों के अधिकाधिक उपयोग से पर्यावरण में प्रदूषण बढ़ा है, और इस प्रदूषण से यदि शरीर को बचाना है तो योग सबसे कारगर तरीका है। प्रातःकाल उठ जाएँ और टहलें या खुले में बैठकर केवल स्वांस प्रश्वांस करें इससे भी काफी लाभ मिलता है।” उक्त उद्गार नूतन पाल कुर्रे वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के…
कोरबा (समाचार मित्र) रक्तदान दिवस के अवसर पर “विशाल रक्तदान शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फरसवानी के परिसर में किया जाएगा। शिविर में कई जिलों से आने वाले अतिथियों द्वारा जरूरतमंद मरीजों जैसे दुर्घटना में पीड़ित मरीज, गर्भवती महिलाएं, सिकलिंग, थैलेसीमिया, किडनी डायलेसिस जैसे गंभीर मरीजों को प्राथमिकता से रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे ही मरीजों के लिए रक्तदान एकत्रित करने के लिए शिविर का आयोजन किया जाता है। निःशुल्क नेत्र परीक्षण की सुविधा । शिविर में विशेष रूप से आंख से संबंधित समस्याओं…
देश (समाचार मित्र) गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है. गुरुवार को एयर इंडिया का B-787 ड्रीमलाइनर विमान, जो फ्लाइट AI-171 के रूप में अहमदाबाद से गैटविक, लंदन जा रहा था, वो मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बता दें कि मेघानी नगर इलाके में ही BJ मेडिकल कॉलेज है. इसी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग पर ये विमान टेकऑफ के 5 मिनट बाद गिर गया. हॉस्टल के ऊपर कैंटीन हैं, जहां पर मेडिकल के छात्र दोपहर के समय लंच करने आते हैं. इस हादसे में 20 छात्रों के मौत की आशंका भी व्यक्त…
देश (समाचार मित्र) गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के महज 5 मिनट बाद यह विमान शहर के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से अब तक 133 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि DGCA की ओर से की गई है। यह विमान B787 ड्रीमलाइनर था, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था। विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और कुछ ही मिनटों में एयरपोर्ट…
कोरबा (समाचार मित्र) वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में सेवारत निःस्वार्थ सेवा संस्थान, छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में 14 जून 2025 को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर “विशाल रक्तदान शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फरसवानी के परिसर में किया जाएगा। शिविर में कई जिलों से आने वाले अतिथियों द्वारा जरूरतमंद मरीजों जैसे दुर्घटना में पीड़ित मरीज, गर्भवती महिलाएं, सिकलिंग, थैलेसीमिया, किडनी डायलेसिस जैसे गंभीर मरीजों को प्राथमिकता से रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे ही मरीजों के लिए रक्तदान एकत्रित करने के लिए शिविर का…
कोरबा (समाचार मित्र) यादव समाज मड़वारानी केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष अंतराम यादव के नेतृत्व में मड़वारानी यादव सामुदायिक भवन में पदाधिकारियों की छोटी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगले रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के सजातीय प्रतिभावान छात्रों को प्रोत्साहन एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा। साथ ही समाज के वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारीगण, वर्तमान में राजनीति क्षेत्र में कार्यरत समाजजन, तथा मितानिनों का भी इस अवसर पर सम्मान किया जाएगा। यह समारोह विशेष रूप से करतला ब्लॉक अंतर्गत 65…
कोरबा (समाचार मित्र) पर्यावरण सुरक्षा के लिए संकल्पित होकर भाजपा मण्डल फरसवानी ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस एवं करतला जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा के जन्मदिवस के संयुक्त तत्वाधान में पौधारोपण किया गया। शासकीय प्री मैट्रिक बालक छात्रावास फरसवानी में कुल 10 नग फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरुकता लाने की अपील गई। पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती अशोका कंवर जनपद अध्यक्ष करतला, नरेंद्र बिंझवार मण्डल अध्यक्ष फरसवानी, विश्राम कंवर सरपंच कोथारी, रामनारायण शराफ़ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, मयूर पारिक, फिरंत पप्पू राठौर जनपद सदस्य फरसवानी, अंतराम यादव, रामप्यारे बिंझवार, संतोष दीवान सचिव, तुलसी रात्रे,…
