Author: Nimesh Kumar Rathore
रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने सरकार की अनदेखी और नियमितीकरण समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सभी 33 जिलों के करीब 16,000 NHM कर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। राजधानी रायपुर के 1,400 से अधिक कर्मियों ने CMHO कार्यालय पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंपा। रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम NHM कर्मचारियों की भारी भीड़ और आक्रोश को देखते हुए रायपुर में CMHO कार्यालय के बाहर तीन स्तरीय बैरिकेडिंग की गई है। 50 हजार से ज्यादा मितानिन दीदियां तूता धरना स्थल पर पहुंच गई हैं। पुलिस…
नई दिल्ली (समाचार मित्र) 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक 3 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक दिन में समाप्त हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी की चार स्लैब (5%, 12%, 18%, 28%) को सरल कर दो स्लैब (5%, 18%) और एक विशेष 40% स्लैब लागू किया गया। नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। ये हुए प्रमुख निर्णय👇 👉नई दरें: 5% और 18% स्लैब, सिन और लग्जरी वस्तुओं पर 40%। 👉लागू तिथि: 22 सितंबर 2025 (नवरात्रि)। 👉उद्देश्य: आवश्यक वस्तुएं सस्ती करना, कर प्रणाली सरल करना। जानें क्या होगा सस्ता?👇 👉खाद्य: अनपैक्ड दूध, पनीर, रोटी (0%);…
कोरबा (समाचार मित्र) जिला भाजपा संगठन ने अपने नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। घोषित सूची में जिला उपाध्यक्ष के रूप में प्रफुल्ल तिवारी, रूकमणि नायर, रेणुका राठिया, मंजू सिंह, योगेश जैन एवं नवदीप नंदा का नाम शामिल है। वहीं महामंत्री के दायित्व अजय विश्वकर्मा और संजय शर्मा को सौंपा गया है। इसके अलावा मंत्री पद की जिम्मेदारी कमला किण्डो, कमला बरेठ, सतीश झा, अजय कंवर, अजय दुबे और विवेक मारकण्डेय को दी गई है। अजय पांडेय को कोषाध्यक्ष, नवीन अरोरा को सह-कोषाध्यक्ष, अर्जुन गुप्ता को संवाद प्रमुख तथा शैलेन्द्र यादव को सह-संवाद प्रमुख बनाया गया है। भाजपा…
फरसवानी में गांजा, जुआ और नशीले पदार्थों की बिक्री से ग्रामीण परेशान, गांव में बढ़ी चोरी की घटनाएं !
कोरबा (समाचार मित्र) ग्राम पंचायत फरसवानी में इन दिनों मादक पदार्थों की बिक्री अपने चरम पर है। नवयुवकों को अपराध की ओर धकेल रहे ये मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने में शासन प्रशासन दोनों नाकाम साबित हो रहे है। खुलेआम बिक रहे गांजे को पकड़ने में आबकारी पुलिस की रुचि नहीं है जिससे गांव में चोरी आदि की घटनाएं बढ़ रही है। संजयनगर और फरसवानी में बिक रहा गांजा ! उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसवानी के बेल्हा पारा और संजयनगर में खुलेआम गांजा बिक्री हो रहा है प्रत्येक दिन यहां नशेड़ियों का जमावड़ा होता है। गांजा पीने के बाद…
राज्य (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब कोर्ट से जुड़े नोटिस और दस्तावेज रजिस्टर्ड डॉक के बजाए सीधे स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे। इससे नोटिस और दस्तावेजों की डिलीवरी की प्रक्रिया पहले से आसान और पारदर्शी होगी। हाईकोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 225 और 227 के तहत मिले अधिकारों का उपयोग करते हुए नियम 2007 में बदलाव किया है। आदेश के मुताबिक, नियम 142(2), 160(1), 167, 301 और 326 में अब रजिस्टर्ड डाक की जगह स्पीड पोस्ट शब्द रखा गया है। वहीं, नियम 163(1) से रजिस्टर्ड डाक पावती शब्द हटा दिए गए हैं,…
कोरबा (समाचार मित्र) ग्राम बरपाली निवासी पूर्व जनपद सदस्य और कांग्रेसी नेता राजू खत्री की गुंडागर्दी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उरगा थाने ने एक बार माफ़ी बदमाश घोषित किया है उसके बाद भी क्षेत्र में गुंडागर्दी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। उसके लिए क्षेत्र के लोगों से गाली गलौज और मारपीट करना आम बात हो गई है। भरी सभा में ग्राम पंचायत को भी दे दिया गाली। विगत कुछ दिनों में कई घटनाओं को दिया अंजाम, दो में हुई एफ आई आर दर्ज। बरपाली निवासी पूर्व जनपद सदस्य राजू खत्री का आतंक दिन ब…
कोरबा (समाचार मित्र) मध्यप्रदेश राज्य के ग्वालियर संभाग के अंतर्गत जिला भिंड के ग्राम पंचायत सुरपूरा निवासी जितेंद्र झा अपने निवास स्थान से साइकिल के माध्यम से लगभग 1.5 वर्ष से भारत भ्रमण करते हुए छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रवेश किया। कई राज्यों और जिलों में भर्मण करने का एकमात्र मुख्य उद्देश्य अखण्ड भारत में एक यात्रा मनुष्य और प्रकृति के बीच टूटते हुए रिस्तो को जोड़ने के लिए किया जा रहा है। जितेंद्र झा मध्यप्रदेश से अपने पत्नी दो बच्चे एवं पूरे परिवार को छोड़कर प्रकृति बचाव हेतु बेजुबान जीव जंतु की रक्षा के लिए अखण्ड भारत यात्रा…
कोरबा (समाचार मित्र) आबकारी विभाग के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर गाली-गलौज, मारपीट व वाहन में तोड़फोड़ करने वालों पर पुलिस ने कठोर कार्यवाही करते हुए 11 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र का मामला है।दिनांक 19/08/25 को थाना उरगा जिला कोरबा में प्रार्थी नारायण सिंह कंवर आबकारी कार्यालय कोरबा के द्वारा लिखित शिकायत दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराया की 19/08/25 को प्रातः 09 बजे आबकारी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ग्राम आमापाली में आरोपी शंकर खड़िया के यहां अवैध कच्ची महुआ शराब निर्माण की सूचना पर रेड कार्यवाही करने गए थे जिसका विरोध…
जांजगीर/कोरबा (समाचार मित्र) 20 अगस्त को ग्राम उच्चभिट्टी में छत्तीसगढ़ स्टील एवं पॉवर लिमिटेड अमझर के नए संयंत्र स्थापित करने के लिए लोक सुनवाई का आयोजन किया गया। लोक सुनवाई का आयोजन छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल बिलासपुर द्वारा किया गया। इस लोक सुनवाई में मण्डल के सदस्यों द्वारा संयंत्र से प्रभावित आस पास के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। लोक सुनवाई के दौरान ग्राम उच्चभिट्टी, अमझर, महुदा, सराईपाली, सिवनी, कुरदा, कोरबा जिले से प्रभावित गांव फरसवानी, फुलझर, देवलापाठ सहित कई के जनप्रतिनिधि एवं नागरिक पहुंचे थे। ग्रामीणों ने उठाया प्रदूषण का मामला ! लोक सुनवाई के दौरान स्थानीय ग्रामीणों…
कोरबा (समाचार मित्र) राज्यसभा में आज विपक्ष के हंगामे के बीच ऑनलाइन गेमिंग बिल पास हो गया। गुरुवार को मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे शुरू हुई। इसके बाद सदन में ऑनलाइन गेमिंग विधेयक पेश किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिल पेश किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग की समस्या ड्रग्स जैसी लत बन चुकी है और इसमें कई लोग अपनी जीवनभर की कमाई गंवा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने हाल के समय में ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े मामलों और उनके चलते लोगों की आत्महत्या के मामलों…