कोरबा (समाचार मित्र) एक कलयुगी पुत्र ने कथित रूप से अपने ही माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। कोरबा जिले में मां बेटे का रिश्ता शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है। जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम चितापाली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक कलयुगी पुत्र ने कथित रूप से अपने ही माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पुत्र रामकुमार यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। हमले के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम चितापाली निवासी जाम कुंवर यादव अपने पति और पुत्र के साथ निवास करती है। बीते रात्रि किसी बात को लेकर कलयुगी पुत्र रामकुमार यादव ने मां और पिता पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे 70 वर्षीय वृद्ध महिला जाम कुंवर की मौके पर ही मौत हो गई और पिता श्याम लाल के पैर आदि पर गंभीर चोंट आई है।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

