कोरबा/करतला (समाचार मित्र) भारतीय जनता पार्टी की जिला सोशल मीडिया कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ग्राम फरसवानी निवासी सक्रिय पत्रकार मनोज राठौर को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। भाजपा की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिला सोशल मीडिया टीम में विभिन्न कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिसमें मनोज राठौर को सदस्य बनाया गया है। लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उनकी नियुक्ति को संगठन द्वारा महिला सशक्तिकरण और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राजनीतिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने मनोज राठौर को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। जानकारों का मानना है कि मीडिया और जनसंपर्क के क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों और जनहितकारी योजनाओं को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में सहायता मिलेगी। मनोज राठौर की नियुक्ति की खबर सामने आते ही उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों और पत्रकार साथियों में उत्साह का माहौल है।


