कोरबा (समाचार मित्र) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा चैनपुर विकास खंड करतला जिला कोरबा छत्तीसगढ़ का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।शाला के दसवीं बोर्ड परीक्षा में कुल 32 छात्र परीक्षा में बैठे 32 उत्तीर्ण हुए। प्रथम श्रेणी में 25 और द्वितीय श्रेणी में 07 ,परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।उसी तरह कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में कुल 24 छात्रों ने परीक्षा में बैठे 23 उत्तीर्ण हुए प्रथम श्रेणी में 14 , द्वितीय श्रेणी में 09 एवं 01 छात्रा पूरक है।परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत रहा। कक्षा 10 बोर्ड में शाला में सतीश्वर प्रथम,मुन्नूराज द्वितीय एवं कुमारी लिलिमा तृतीय स्थान में है तथा 12 वीं बोर्ड में शाला में कुमारी मानसी ने प्रथम,कुमारी स्नेहा ने द्वितीय एवं कुमारी संजना ने तृतीय स्थान पर हैं।नीरज पटेल और कुमारी निर्मला राठिया संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान पर हैं। संस्था के प्राचार्य डॉक्टर जगन्नाथ हिमधर ने सभी छात्रों एवं शाला स्टाफ को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके योगदान का सराहना किया है।

