Author: Ritik Vaishnav

Korba Block

कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरों ने नगर सेना में पदस्थ कर्मी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। घटना के दौरान ग्रामीणों के शोर मचाने पर चोर घबरा गए और अपनी स्कूटी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने स्कूटी को बरामद कर जांच शुरू कर दी है। मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पहांदा का है। जानकारी के मुताबिक नगर सेना में पदस्थ दिलीप रात्रे शनिवार को किसी काम से…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) पीएमश्री सेजेस अंग्रेजी-हिंदी माध्यम विद्यालय तिलकेजा में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का शानदार प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के विभिन्न अनछुए पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित अतिथि एवं दर्शक भावुक हो उठे। नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष, राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाने के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्प के तहत केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी रोचक एवं प्रभावी तरीके से…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) ग्राम पंचायत कुदूरमाल में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “आंगन मिलन सेवा संकल्प” कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभागीय गतिविधियों एवं महिला-बाल विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। केंद्र के माध्यम से छोटे बच्चों को बेहतर वातावरण में प्रारंभिक शिक्षा एवं पोषण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद कुछ स्कूली विद्यार्थियों द्वारा नियमों की खुलेआम अनदेखी किए जाने की तस्वीरें सामने आई हैं। सामने आई तस्वीरों में एक बाइक पर तीन से चार छात्र सवार दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों में बाइक चलाते समय लापरवाही और जोखिम भरे अंदाज में सफर करते हुए भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि तस्वीरों में नजर आ रहे छात्र स्वामी आत्मानंद विद्यालय, तिलकेजा के विद्यार्थी हैं। हालांकि, छात्रों की पहचान और विद्यालय से उनके संबंध की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान डीजे बंद कराने अथवा ध्वनि कम करने की समझाइश देना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। इस दौरान एक युवक ने पुलिस पार्टी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए प्रशिक्षु उपनिरीक्षक से गाली-गलौज कर शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। मामले में थाना उरगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे थाना उरगा क्षेत्र के ग्राम आमपाली मुख्य मार्ग पर गणेश विसर्जन कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान डीजे बजाया जा रहा था। पुलिस पार्टी द्वारा निर्धारित…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी हिन्दी माध्यम विद्यालय तिलकेजा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने जमीन पर बैठकर उत्साह के साथ चित्र बनाए। बच्चों ने स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, ग्रीन इंडिया और विकसित भारत जैसे विषयों पर अपनी सोच को कागज पर उतारा। प्रतियोगिता के बाद सभी बच्चों ने अपने द्वारा बनाए गए आकर्षक और संदेशप्रद चित्रों का प्रदर्शन किया। बच्चों की कल्पनाशीलता और रंगों के संयोजन की शिक्षकों ने सराहना की। इस अवसर पर शाला विकास एवं प्रबंधन…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) अडानी के गोद ग्राम ढनढनी में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कुछ हिस्सों में कचरा जमा होने के कारण गंदगी की स्थिति बनी हुई है। वहीं अडानी भवन के आसपास भी कचरा और गंदगी दिखाई देने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। इससे उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को परेशानी होने की शिकायत है। ग्रामीणों के अनुसार कचरे का नियमित उठाव नहीं होने से कई स्थानों पर गंदगी जमा हो रही है। उनका कहना है कि कचरे की…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) उरगा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे देने से मना करने पर एक युवक के साथ मारपीट करने तथा बाद में उसके घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में उरगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए उसके विरुद्ध गुंडा-बदमाश प्रकरण की कार्रवाई भी प्रस्तावित की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे फरसवानी निवासी संतोष राठौर अपने दोस्तों के साथ पार्टी…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) भारतीय जनता पार्टी उरगा मंडल की कार्यसमिति बैठक एवं “सेवा संकल्प अभियान” मंडल कार्यशाला तिलकेजा में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में कोरबा नगर पालिक निगम के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य नरेन्द्र देवांगन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी अजय विश्वकर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुल सिंह कंवर, किसान…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) नशे में घुत होकर गाड़ी चलाने वाले कुछ युवकों ने जमकर बवाल काटा है जिससे कई बड़े हादसे होते होते बचे है। कोरबा जिले में दिन शुक्रवार को कुसमुंडा एसईसीएल कॉलोनी में नशे में धुत दो फोर व्हीलर चालकों की रेसिंग के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बचा। ओवरटेक के चक्कर में एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली पार करते हुए शिव मंदिर की बाउंड्री वॉल में जा घुसी। हादसे में बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार कुसमुंडा कॉलोनी में गुरुवार देर शाम दो फोर व्हीलर चालक नशे…

Read More