Author: Ritik Vaishnav

Korba Block

कोरबा/पाली (समाचार मित्र) विकासखंड स्तरीय शासकीय अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने नगर की पार्षद एवं स्वास्थ्य विभाग की सभापति श्रीमती दीप्ति दीपक शर्मा ने आज आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाएं जैसे साफ सफाई,डाक्टर की उपलब्धता,आवश्यक दवाईओ की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली साथ ही उपलब्ध व्यवस्थाओं से संतोष जताते हुए कहा कि पहले की अपेक्षा व्यवस्थाएं काफी सुधरी हैं,किंतु कुछ व्यवस्थाओं को लेकर बीएमओ को सुधार करने निर्देशित भी किया। श्रीमती शर्मा ने ओपीडी, प्रसूति कक्ष, टीकाकरण केंद्र, दवा वितरण कक्ष और आपातकालीन वार्ड का निरीक्षण किया। इस…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में हाइड्रा की चपेट में आने से बाइक सवार परिवार की 3 वर्षीय बच्ची स्नेहा पोर्ते की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बच्ची के माता-पिता भी घायल हुए हैं। घटना के बाद हाइड्रा चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बांगो पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों के मुताबिक परिवार बाइक से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइड्रा ने पहले बाइक को साइड दिया। बताया जा रहा है कि ओवरटेक…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ झेरिया समाज ग्राम पंचायत तिलकेजा के झेरिया यादव समाज द्वारा शोभा यात्रा एवम रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य आकर्षण राउत नाचा के साथ रैली का खैरभांठा के मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ हो कर कलमीभांठा के प्राथमिक शाला तक से होते हुए तिलकेजा के हृदय स्थल बस स्टैंड के पश्चात साव मोहल्ले से होकर समरसता भवन तिलकेजा में समाप्त हुआ । उक्त रैली में तिलकेजा ग्राम की झेरिया यादव समाज की मातृ शक्तियों के साथ साथ खैरभांठा और कलमीभांठा कि अन्य वर्गों की मातृशक्तियो का भरपूर सहयोग प्राप्त…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) एशिया के सबसे बड़े कोयला उत्पादक क्षेत्रों में शामिल कोरबा जिले में बारिश शुरू होते ही सड़कों की बदहाली एक बार फिर सामने आने लगी है। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कहीं सड़कें टूटती दिखाई दे रही हैं तो कहीं बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला जनपद पंचायत करतला अंतर्गत बरपाली से तुमान और सोहागपुर से मुकुंदपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का है। यह सड़क क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है, लेकिन वर्तमान…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र ) कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार को एक 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संजय धनवार (21 वर्ष) पिता सुख सिंग धनवार, निवासी ग्राम चितापाली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक कल से घर नहीं आया था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान डोम नाला के पास युवक का शव मिलने की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मा मले की जांच…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) ग्राम पंचायत तिलकेजा के पूर्व सरपंच के खिलाफ निर्माण कार्य की राशि में गड़बड़ी कर कार्य अधूरा छोड़ने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता जयकिशन पटेल ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, जिला खनिज न्यास संस्थान मद से ग्राम पंचायत तिलकेजा के प्राथमिक शाला कलमीभांठा में अहाता निर्माण कार्य के लिए 11.95 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। आरोप है कि पूर्व सरपंच कुलसिंह कंवर द्वारा निर्माण कार्य के लिए दो किस्तों में 9 लाख 47 हजार 500 रुपये प्राप्त किए गए। शिकायत में…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) जिले के भूलसीडी गांव में हीरा उरांव के फार्म हाउस में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह उठ कर पाले हुए 3 बतखों को आवाज दिया उसमें से 2 बाहर आए और एक नहीं आया फिर क्यों बाहर नहीं आ रहा ये देखने के लिए बाड़े के अंदर झाक कर देखा तो उसमें अजगर ने एक बत्तख को अपना शिकार बना लिया था। हीरा उरांव ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग से जुड़े वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख एवं वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को दी, सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी ने टीम के सदस्य राजू…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर उरगा चौक के पास सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और खराब मार्ग के विरोध में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है, जिसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के चलते आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग की ओर से समस्या के समाधान को लेकर गंभीर पहल नहीं की जा…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) जिले के एक पिकनिक स्थान पर युवक की लाश मिलने के बाद उसकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर युवक नदी में कैसे पहुंचा? क्या वह हादसे का शिकार हुआ या घटना के पीछे कोई और वजह है? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लबेद में पिकनिक मनाने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक अपने साथियों के साथ नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि इसके बाद युवक लापता हो गया…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) जिले में सड़को पर जगह-जगह इतने गहरे गड्ढे हो गए हैं कि वाहन चलाना किसी खतरे से कम नहीं है। कोरबा जिले के उरगा चौक के पास सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे अब ग्रामीणों और राहगीरों के लिए परेशानी ही नहीं, बल्कि दुर्घटना को खुला न्योता बन चुके हैं। सड़क की बदहाल हालत के बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक आंखें मूंदे बैठा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह इतने गहरे गड्ढे हो गए हैं कि वाहन चलाना किसी खतरे से कम नहीं है। खासकर दोपहिया वाहन चालक आए दिन इन गड्ढों के कारण परेशान…

Read More