कोरबा (समाचार मित्र) जिले के एक पिकनिक स्थान पर युवक की लाश मिलने के बाद उसकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर युवक नदी में कैसे पहुंचा? क्या वह हादसे का शिकार हुआ या घटना के पीछे कोई और वजह है? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लबेद में पिकनिक मनाने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक अपने साथियों के साथ नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि इसके बाद युवक लापता हो गया और अगले दिन सुबह नदी किनारे उसकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक सालियाभांठा निवासी राकेश पटेल बताया जा रहा है।

युवक की लाश मिलने के बाद उसकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर युवक नदी में कैसे पहुंचा? क्या वह हादसे का शिकार हुआ या घटना के पीछे कोई और वजह है? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं।
फिलहाल युवक की मौत का मामला रहस्य बना हुआ है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह महज एक हादसा था या घटना के पीछे कोई और कहानी छिपी है।

