Author: Nimesh Kumar Rathore
बिलासपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को तीन नए जस्टिस मिले हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा पर राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय विधि मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए। तीनों नियुक्तियां बेंच कोटे से उच्च न्यायिक सेवा से हुई हैं। कॉलेजियम ने 18 अगस्त की बैठक में संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नामों को मंजूरी दी थी। हाल ही में जस्टिस संजय श्याम अग्रवाल, राधाकृष्ण अग्रवाल और चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के रिटायर होने से जजों की कमी थी। नए जजों का परिचय – 1) संतोष शर्मा : 2009 बैच, वर्तमान में कोरबा के प्रधान जिला…
बिलासपुर/कोरबा (समाचार मित्र) शिक्षा विभाग में महत्वपर्ण प्रशासनिक बदलाव के तहत कोरबा जिले के करतला विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय की पदस्थापना बिलासपुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी (डीर्डओ) के रूप में की गई है। लंबे समय से शिक्षा विभाग में अपनी कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और बेहतर समन्वय के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ BEO अधिकारी संदीप पाण्डेय को अब प्रदेश के प्रमूख जिलों में शामिल बिलासपुर की शिक्षा व्यवस्था की कमान संभालने का अवसर मिलेगा। करतला विकासखंड में बीईओ के रूप में कार्य करते हए संदीप पाण्डेय ने शैक्षणिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन. विद्यालयों की मॉनिटरिंग. शिक्षकों के साथ…
देश (समाचार मित्र) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। जहां सुरक्षा में छोटी सी चूक भारी पड़ सकती थी। जांच के दौरान 2 संदिग्ध व्यक्ति जिसके पास PMO कार्यालय का फर्जी पहचान पत्र मिलने की जानकारी सामने आई है। सुरक्षा जांच में पहचान पत्र फर्जी पाए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं, उसके साथ मौजूद बॉडीगार्ड के पास बंदूक मिलने की भी जानकारी है। मामले की आगे की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। फर्जी पहचान पत्र और हथियार के साथ कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने के पीछे क्या मकसद था, इसकी…
कोरबा (समाचार मित्र) मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव तैरता मिला। मुख्य मार्ग स्थित तालाब के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके के पास एक मोटरसाइकिल भी लावारिस हालत में मिली जिसके आधार पर मतक की पहचान संजय कुमार श्याम (34) के रूप में हई सूबह तालाब के पास पहंचे लोगों ने पानी में शव तैरता देखा। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पास में मिली मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। मतक की…
कोरबा (समाचार मित्र) 6 अगस्त 2026 को छात्रावास की छात्राओं ने अधीक्षिका के कार्य-व्यवहार को लेकर मुख्य मार्ग पर आक्रोश प्रदर्शन किया था। छात्राओं ने अधीक्षिका को हटाने और उनके स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति की पदस्थापना की मांग की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पोड़ी उपरोड़ा ने मामले की जांच के लिए तीन वरिष्ठ प्राचार्यों की समिति गठित की थी। पोड़ी उपरोड़ा स्थित 100 सीटर कन्या छात्रावास में छात्राओं के प्रति अनुचित व्यवहार की शिकायत की जांच के बाद छात्रावास अधीक्षिका शारदा नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शारदा नेताम…
मुड़ापार पेट्रोल पंप में सनसनीखेज घटना, पानी की टंकी में मिला कर्मचारी का शव ! कर्मचारी ओम प्रकाश यादव की मौत से मचा हड़कंप, मानिकपुर पुलिस जांच में जुटी ! कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले में एक के बाद एक घटनाओं से जिलेवासी हैरान है ! सड़क दुर्घटना से लेकर मुड़ापार स्थित एक पेट्रोल पंप में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल पंप कर्मचारी ओम प्रकाश यादव का शव पानी की टंकी में मिला। घटना की जानकारी सामने आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश यादव किसी कार्य के…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक तरफा प्यार में पागल गांव के एक युवक ने कथित तौर पर एक युवती को लगातार परेशान किया और परेशान युवती ने अपनी इहलीला समाप्त कर आत्महत्या कर की। परिजनों के मुताबिक, इससे युवती मानसिक रूप से परेशान थी। कोरबा जिले के पाली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लाफा में एक युवती की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव का एक युवक कथित तौर पर युवती को लगातार परेशान कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, इससे युवती मानसिक रूप से परेशान थी।…
खैरभावना के पास दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम ! कोरबा (समाचार मित्र) अज्ञात कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेरभावना के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान सुरेंद्र…
छत्तीसगढ़/कोरबा (समाचार मित्र) मोबाइल फोन की लत अत्यंत घातक होता जा रहा है। स्थानीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल के बीते आठ माह’ में 57 लोगों ने आत्महत्या की है। इस लिहाज से प्रतिमाह औसतन 7 लोगों ने मौत को गले लगाया है। अब करतला थाना क्षेत्र के मजदूर की पत्नी ने केवल ‘इसलिए जान ‘दे दी, क्योंकि नेटवर्क रुक जाने से मोबाइल पर सीरियल नहीं देख पाईं। जानकारी के अनुसार करतला थानांतर्गत ग्राम केराकछार में प्रेमलाल सारथी 55 वर्ष निवास करता है। वह रोजी मजदूरी कर पत्नी मंगलो बाईं 52 वर्ष के अलावा दो…
कोरबा (समाचार मित्र) कलेक्टर कुणाल दुदावत ने रविवार को खनन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी, स्कूल एवं पीडीएस भवनों का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं करने की स्पष्ट चेतावनी देते हुए उन्होंने मौके पर ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई। इस दौरान निर्माण कार्यों में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत जेन्जरा में डीएमएफ मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के निरीक्षण…