कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक तरफा प्यार में पागल गांव के एक युवक ने कथित तौर पर एक युवती को लगातार परेशान किया और परेशान युवती ने अपनी इहलीला समाप्त कर आत्महत्या कर की। परिजनों के मुताबिक, इससे युवती मानसिक रूप से परेशान थी।
कोरबा जिले के पाली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लाफा में एक युवती की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव का एक युवक कथित तौर पर युवती को लगातार परेशान कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, इससे युवती मानसिक रूप से परेशान थी।
तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि संबंधित युवक द्वारा लगातार परेशान किए जाने के कारण युवती काफी तनाव में थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, घटना की वास्तविक वजह और युवक की भूमिका जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस द्वारा परिजनों एवं संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


