मुड़ापार पेट्रोल पंप में सनसनीखेज घटना, पानी की टंकी में मिला कर्मचारी का शव !
कर्मचारी ओम प्रकाश यादव की मौत से मचा हड़कंप, मानिकपुर पुलिस जांच में जुटी !
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले में एक के बाद एक घटनाओं से जिलेवासी हैरान है ! सड़क दुर्घटना से लेकर मुड़ापार स्थित एक पेट्रोल पंप में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल पंप कर्मचारी ओम प्रकाश यादव का शव पानी की टंकी में मिला। घटना की जानकारी सामने आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश यादव किसी कार्य के सिलसिले में पानी की टंकी में उतरे थे। कुछ देर बाद पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारियों की नजर टंकी के अंदर पड़ी, जहां उनका शव दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना मानिकपुर पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल कर्मचारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौत का वास्तविक कारण जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना को लेकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा सकती है। पुलिस के आधिकारिक बयान के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।


