बिलासपुर/कोरबा (समाचार मित्र) शिक्षा विभाग में महत्वपर्ण प्रशासनिक बदलाव के तहत कोरबा जिले के करतला विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय की पदस्थापना बिलासपुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी (डीर्डओ) के रूप में की गई है। लंबे समय से शिक्षा विभाग में अपनी कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और बेहतर समन्वय के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ BEO अधिकारी संदीप पाण्डेय को अब प्रदेश के प्रमूख जिलों में शामिल बिलासपुर की शिक्षा व्यवस्था की कमान संभालने का अवसर मिलेगा। करतला विकासखंड में बीईओ के रूप में कार्य करते हए संदीप पाण्डेय ने शैक्षणिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन. विद्यालयों की मॉनिटरिंग. शिक्षकों के साथ समन्वय और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके अनुभव को देखते हुए बिलासपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों का DEO बनाने से शिक्षा विभाग को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी का पद केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं बल्कि जिले की शैक्षणिक दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण दायित्व होता है। बरसात अधिकारी संदीप पाण्डेय के कार्य कुशलता और अनुभव को देखते हुए उन्हें बिलासपर जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और नवाचारों को बढावा देने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाने का अवसर मिला है। उनके इस उपलब्धि के लिए करतला विकासखण्ड के समस्त शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


