Author: Hemant Kumar Kaiwart
कोरबा (समचार मित्र) रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक परिवहन सुविधा बेहतर करने की मांग को लेकर विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में दो प्रमुख मार्गों पर नियमित इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा प्रारंभ किए जाने की मांग की गई है। विधायक ने बताया कि नकटीखार, गोढ़ी, बेंदरकोना, करमंदी, भैसमा, तिलकेजा, तुमान और लबेद क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, ग्रामीण, किसान, दैनिक मजदूर एवं कर्मचारी आवागमन करते हैं। इसी तरह कोरबा, उरगा, भैसमा, करतला, कुदमुरा और हाटी मार्ग पर भी प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। इन क्षेत्रों में सुव्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन साधन…
नई दिल्ली ( समचार मित्र) सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के रियल एस्टेट बिल्डरों को सख्त चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है कि प्रोजेक्ट ब्रोशर में किए गए वादों को केवल मार्केटिंग का पैंतरा मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. शीर्ष अदालत ने कड़े शब्दों में व्यवस्था दी कि डेवलपर्स को घर खरीदारों के सामने पेश किए गए प्लान और दावों के हूबहू अनुरूप ही प्रोजेक्ट का निर्माण और डिलीवरी सुनिश्चित करनी होगी. अदालत ने यह तल्ख टिप्पणी गुरुग्राम स्थित ‘डीएलएफ होम डेवलपर्स’ के ‘द प्राइमस’ आवासीय प्रोजेक्ट में जारी गंभीर अनियमितताओं पर सुनवाई के दौरान की. मूल प्रोजेक्ट प्लान…
छत्तीसगढ़/बिलासपुर (समाचार मित्र) पति-पत्नी के रिश्तों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर अदालत की तरफ से एक बहुत ही स्पष्ट और बड़ा संदेश सामने आया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने एक ताजा फैसले में यह साफ कर दिया है कि यदि कोई पति अपनी बहुत बुजुर्ग और बीमार मां को अकेले छोड़कर अलग घर में रहने से मना करता है, तो उसके इस कदम को किसी भी हाल में पत्नी के प्रति क्रूरता की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है। अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि शादी होने से इंसान के पारिवारिक रिश्ते और कर्तव्य अपने माता-पिता के…
छत्तीसगढ़/ बिलासपुर (समचार मित्र) बिलासपुर 02 सितंबर 2026 भरण-पोषण (गुजारा भत्ता) के मामलों में दंपति को एक-दूसरे की आय व संपत्ति से जुड़े शपथ पत्र पर जिरह करने का पूरा अधिकार है। छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के जस्टिस एनके व्यास के सिंगल बेंच ने यह अहम व्यवस्था दी है। कोर्ट ने दुर्ग फैमिली कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें पति को अपनी पत्नी की आय के स्रोतों पर सवाल पूछने से रोक दिया था। रायपुर निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दुर्ग फैमिली कोर्ट में बीएनएसएस की धारा 144 के तहत भरण-पोषण का आवेदन…
नई दिल्ली (समचार मित्र) नई दिल्ली EVM से मतगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से ‘टोटलाइजर’ मशीन लागू करने की संभावना पर विचार करने को कहा है। अदालत ने केंद्र से यह भी जानना चाहा कि इसके लागू होने में क्या कानूनी या व्यावहारिक अड़चनें हैं और इससे कोई नकारात्मक प्रभाव तो नहीं पड़ेगा। क्या है टोटलाइजर मशीन? टोटलाइजर का उद्देश्य कई मतदान केंद्रों की EVM के वोटों को एक साथ मिलाकर गिनना है। इससे किसी एक बूथ पर किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले, इसका स्पष्ट पैटर्न सामने नहीं आएगा। इससे मतदाताओं की निजता बनाए रखने और चुनाव…
छत्तीसगढ़ (समचार मित्र) छत्तीसगढ़ के इस संभाग के वनांचलों में अचानक दो बेहद गंभीर और संक्रामक बीमारियों की एंट्री से चिकित्सा जगत में हड़कंप मच गया है। उत्तरी अमेरिका, ब्राजील और चिली जैसे देशों में पाया जाने वाला संक्रमण अब छत्तीसगढ़ के जंगलों तक पहुंच चुका है। राज्य के इतिहास में पहली बार ‘लेप्टोस्पायरोसिस’ और ‘स्क्रब टाइफस’ जैसे जानलेवा रोगों के एक साथ 50 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज टेंभुरकर के अनुसार, पूरे प्रदेश में सरगुजा ही एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहां इन दुर्लभ बीमारियों के लक्षण पाए गए…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) नवा रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जिला प्रशासन के तहत सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3) के 100 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन द्वारा राजस्व विभाग के अंतर्गत विभिन्न जिलों में सहायक ग्रेड-3 के कुल 100 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए जिला कलेक्टरों को अनुमति प्रदान की गई है। यह भर्ती…
छत्तीसगढ़/रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रदेश के स्थान में नगर निगम में 85 रिक्त पदो पर सीधी भर्ती की प्रकिया विभागीय दस्ता वेज के अनुसार वित्त विभाग की सहमति मिलने के बाद भर्ती प्रकिया को आगे बढ़ाया जाएगा निम्न 4 पदो में पर भर्ती किया जाएगा 1 राजस्व निरीक्षक – 10 पद 2. सहायक राजस्व निरीक्षक- 30 पद 3. सहायक वर्ग 03 – 25 पद 4. उप अभियंता- 20 पद कुल 85 पद है 14 स्थान के नगर निगम में पदो को बांटा गया है सूचि के अनुसार रायपुर 22 पद…
नई दिल्ली (समचार मित्र) नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली समेत देशभर में हुए छात्र प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश आया है। शीर्ष अदालत ने अनुच्छेद 142 की शक्तियों का इस्तेमाल करके प्रदर्शनकारी छात्रों के दर्ज FIR रद्द करने का आदेश दिया है। इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई की। सभी एफआईआर रद्द होंगे सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने का आदेश दिया। दिल्ली पुलिस सिर्फ उन 2873 लोगों के खिलाफ FIR जारी रखेगी जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है।…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के नाम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अगला चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 6 अगस्त 2026 को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। कॉलेजियम ने यह सिफारिश छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के मद्देनजर की है। जस्टिस कृष्ण राम महापात्र बनेंगे छत्तीसगढ़ के नए चीफ जस्टिस जस्टिस कृष्ण राम महापात्र वर्तमान में ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं।…