छत्तीसगढ़ (समचार मित्र) केंद्र सरकार ने शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस के तौर पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मौजूदा चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद की गई है। केंद्रीय कानून मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत राष्ट्रपति ने जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में कार्य करने के लिए नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाए जाने की सिफारिश भी की थी। राजस्थान हाईकोर्ट में नियमित चीफ जस्टिस की नियुक्ति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच यह फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


