Author: Hemant Kumar Kaiwart
बिलासपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों को रिहा किया गया है। इन कैदियों ने जेल में रहते हुए 14 साल या उससे अधिक की सजा पूरी कर ली थी। अच्छे आचरण और निर्धारित पात्रता के आधार पर उनकी रिहाई की गई। 14 साल या उससे अधिक समय तक रहे जेल में जानकारी के अनुसार, रिहा किए गए कैदी लंबे समय से जेल में बंद थे। उन्होंने अपनी सजा का एक बड़ा हिस्सा जेल में बिताया। निर्धारित नियमों और अच्छे आचरण के आधार पर उन्हें रिहाई का लाभ मिला। नए सिरे…
बिलासपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में आज भारतीय धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय धर्म स्वतंत्रता नियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने सरकार को अंतरिम आवेदन पर जवाब देने के लिए 3 हफ्ते का समय दिया है। याचिकाकर्ता वीएन. प्रसाद राव व अन्य ने यह याचिका दायर की है। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एस. मुरलीधर ने वर्चुअल पैरवी की। अधिवक्ता ने कहा कि नए कानून के तहत किसी व्यक्ति के धर्म परिवर्तन के लिए कई प्रक्रियाएं और सरकारी स्तर पर अनुमतियां निर्धारित की गई हैं। उनके अनुसार, धर्म परिवर्तन…
बिलासपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल में मोबाइल से कैदियों का वीडियो बना रहे 2 युवकों ने जेल प्रहरी के साथ गाली- गलौज करते हुए मारपीट कर दी। प्रहरी ने उन्हें वीडियो बनाने से रोका तो दोनों ने जेल प्रहरी को जान से मारने की धमकी दी और फिर विवाद शुरू कर दिया। बदमाशों ने ऑनड्यूटी प्रहरी का बैच भी तोड़ दिया। सिविल लाइन पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानिए क्या है मामला? केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी के पद पर पदस्थ पुरुषोत्तम सिंह पोटाम की 1 अक्टूबर को घर मुलाकाती में ड्यूटी…
देश (समाचार मित्र) इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि नाबालिग बच्चे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी केवल पिता पर नहीं डाली जा सकती। सामान्यतः माता-पिता दोनों को अपनी-अपनी आय और आर्थिक क्षमता के अनुसार बच्चे के पालन-पोषण और अन्य खर्चों में योगदान करना होता है। जस्टिस लक्ष्मी कांत शुक्ला की पीठ ने यह टिप्पणी एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों द्वारा दाखिल आपराधिक पुनरीक्षण याचिका खारिज करते हुए की। याचिका में परिवार न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें दोनों बच्चों के लिए ₹1,500-₹1,500 प्रतिमाह भरण-पोषण देने का निर्देश पिता को दिया गया था। धारा 125 CrPC…
नई दिल्ली (समाचार मित्र) सुप्रीम कोर्ट ने विरासत में मिली कृषि भूमि को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। Mahinder & Others बनाम Puran Singh मामले में अदालत ने कहा कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धारा 22 कृषि भूमि पर भी लागू होती है। यानी Class-1 उत्तराधिकारियों में से कोई अपनी विरासत में मिली जमीन का हिस्सा बेचना चाहता है, तो अन्य सह-उत्तराधिकारियों को पहले उसे खरीदने का अधिकार मिलेगा। मामला उन भाई-बहनों से जुड़ा था, जिन्होंने अपने पिता से कृषि भूमि विरासत में पाई थी। कुछ उत्तराधिकारियों ने अपना हिस्सा तीसरे पक्ष को बेच दिया था, जिसका परिवार के…
नई दिल्ली ( समाचार मित्र) सोशल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से अब ठोस जवाब मांगा है। अदालत का सवाल सिर्फ आपत्तिजनक सामग्री हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी है कि ऐसी सामग्री सामने आने के बाद संबंधित एजेंसियों को सूचना कितनी तेजी और किस व्यवस्था के तहत दी जा रही है। इसी मुद्दे पर केंद्र को दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों से संबंधित यौन शोषण एवं अश्लील सामग्री (CSAM/CSEAM) की मौजूदगी और उसकी रिपोर्टिंग…
बिलासपुर (समाचार मित्र) कानफोडू डीजे की आवाज से अब प्रदेशवासियों को मुक्ति मिलेगी। राज्य सरकार ने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 2026 में जरुरी और सख्त नियम लागू कर दिया है। बिना अनुमति डीजे नहीं बजा पाएंगे और ना ही किराए पर ले जा सकेंगे। ऐसा करते पाए जाने पर डीजे संचालक को एक साल की सजा और जुर्माना पटाना होगा। छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट की सख्ती का असर अब जाकर दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ में अब बड़े-बड़े लाउडस्पीकर, डीजे बजाकर शोर-शराबा करने और लोगों की जान को जोखिम में डालने वालों की खैर नहीं। राज्य सरकार ने इसके लिए कोलाहल…
जाँजगीर-चांपा (समाचार मित्र) सभा के सदस्य, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं छत्तीसगढ़ के प्रथम बैरिस्टर के रूप में स्मरण किए जाने वाले बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जी की पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति समारोह में विधि छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सामने रखा। छात्रों ने छत्तीसगढ़ के स्कूलों में ‘कानूनी साक्षरता (Legal Literacy)’ को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की मांग उठाई। कार्यक्रम में विधि छात्र केशव जटवार के नेतृत्व में तैयार सामूहिक प्रस्ताव एवं मांग-पत्र का वाचन किया गया। इसमें कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को आयु के अनुरूप बुनियादी कानूनी जानकारी देने की मांग की गई…
जाँजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जांजगीर के कचहरी चौक स्थित बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जी की प्रतिमा स्थल पर उनकी स्मृति में स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों के साथ टीसीएल शासकीय महाविद्यालय जांजगीर के विधि विभाग के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान जांजगीर-चांपा के विधायक व्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन ! कार्यक्रम की शुरुआत बैरिस्टर ठाकुर…
रायपुर (समाचार मित्र) स्कूल शिक्षा विभाग अब पूरी तरह डिजिटलाइजेश के दौर से गुजर रहा है। शिक्षकों व कर्मचारियों के ऑनलाइन अटेंडेंस के बाद अब स्कूली बच्चों का अटेंडेंस भी ऑनलाइन किया जा रहा है। OMR शीट पर बच्चों का अटेंडेंस दर्ज होगा। कोर्स कितना पूरा हुआ, पढ़ाइ में कितने बच्चे गैरहाजिर रहे और कौन बच्चा कमजोर है, एआई निगरानी करेगा। यह सिस्टम विभाग ने लागू कर दिया है। स्कूलों में बच्चों की हाजिरी और पढ़ाई कितनी हुई, अब इसकी जानकारी सिर्फ स्कूल की फाइलों तक सीमित नहीं रहेगी। शिक्षा विभाग पहली बार इसका रिकॉर्ड मुख्यालय स्तर पर जुटाने की…