Author: Hemant Kumar Kaiwart

Court Reporter

नई दिल्ली (समचार मित्र) पेट्रोल में मिलाए गए एथेनॉल की सटीक मात्रा पेट्रोल पंप की मशीन और ईंधन की रसीद पर स्पष्ट रूप से दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई करने से इनकार कर दिया। हालांकि, अदालत ने याचिकाकर्ता को अपनी शिकायत लेकर संबंधित हाईकोर्ट जाने की स्वतंत्रता दी है। न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरैश और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले की पीठ के समक्ष यह मामला आया। याचिकाकर्ता अधिवक्ता एन.के. गोस्वामी ने दलील दी कि उपभोक्ताओं को यह जानने का अधिकार है कि वे जो पेट्रोल खरीद रहे हैं, उसमें एथेनॉल की कितनी मात्रा मिलाई…

Read More

नई दिल्ली (समचार मित्र) सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीवी नागरत्ना ने बार काउंसिलों की कार्यप्रणाली और कानूनी पेशे की जिम्मेदारियों को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई बार काउंसिल अपने ही सदस्यों का सम्मान हासिल नहीं कर पाती है, तो यह कानूनी पेशे के लिए अच्छा संकेत नहीं है। जस्टिस नागरत्ना ने यह बात 29 अगस्त 2026 को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली के 13वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने केंद्रीय और राज्य स्तर की बार काउंसिलों से पेशेवर नैतिकता, नैतिक मूल्यों और वकीलों की पेशेवर क्षमता को बनाए रखने में अपनी भूमिका पर…

Read More

छत्तीसगढ़/बिलासपुर (समाचार-मित्र) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दुष्कर्म और POCSO से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए नाबालिग की उम्र के निर्धारण को लेकर अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति की उम्र को लेकर केवल दावा कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे विश्वसनीय और विधिसम्मत दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के माध्यम से साबित करना आवश्यक है। हाईकोर्ट ने कहा कि POCSO अधिनियम के प्रावधान लागू होने के लिए पीड़िता की उम्र का नाबालिग होना विधि के अनुसार स्थापित होना जरूरी है। जांच एजेंसी की जिम्मेदारी है कि वह उम्र से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य जुटाए…

Read More

छत्तीसगढ़ / बिलासपुर (समचार मित्र) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने Child Care Leave (CCL) को लेकर एक अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ स्टाफ की कमी या प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव देने से इंकार नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट के इस फैसले को महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चे की देखभाल से जुड़ी छुट्टी को केवल विभाग में कर्मचारियों की कमी अथवा प्रशासनिक व्यवस्था का आधार बनाकर रोका नहीं जा सकता। क्या है Child Care Leave? चाइल्ड केयर लीव…

Read More

देश विदेश (समाचार मित्र) 30 अगस्त 2026 चिप्स, नमकीन और मीठे पेय खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर  पैकेज्ड खाद्य पदार्थों में ज्यादा चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट को लेकर अब उपभोक्ताओं को पैकेट के सामने ही चेतावनी देने की तैयारी है। सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल की दिशा में कदम बढ़ाया है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत ऐसे खाद्य उत्पादों पर पैकेट के सामने लाल रंग का चेतावनी चिन्ह लगाया जा सकता है, जिससे ग्राहक को आसानी से पता चल सके कि किसी उत्पाद में चीनी, नमक या…

Read More

छत्तीसगढ़/बिलासपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भरण-पोषण को लेकर एक अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि केवल सौतेली मां होने के आधार पर किसी वृद्ध, निःसंतान और बेसहारा विधवा महिला को उसके कानूनी अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट ने 77 वर्षीय निःसंतान विधवा महिला को उसके तीन सौतेले बेटों से कुल ₹9,000 प्रतिमाह भरण-पोषण दिलाने का आदेश दिया है। अदालत के निर्देश के अनुसार तीनों सौतेले बेटे ₹3,000-₹3,000 प्रति माह देंगे। यह भुगतान सितंबर 2026 से शुरू किया जाना है फैमिली कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट ने किया निरस्त महिला ने अपने तीन सौतेले बेटों…

Read More

छत्तीसगढ़/बिलासपुर (समचार मित्र) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए PSC के जरिए चयनित 56 नए सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की पहली पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश भी जारी किए गए हैं हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश के तहत इन 56 नव नियुक्त सिविल जजों को प्रदेश के अलग-अलग न्यायिक जिलों में पदस्थ किया गया है। सभी अधिकारियों को 29 अगस्त 2026 तक अपने-अपने पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य किया गया है। परिवीक्षा पर…

Read More

देश-विदेश (समचार मित्र) अदालत ने 50 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से उपयोग और कब्जे का हर्जाना देने का आदेश दिया है। अगस्त 2027 से यह राशि 10 प्रतिशत बढ़कर 55 हजार रुपये प्रतिमाह हो जाएगी। मुकदमे का खर्च भी प्रतिवादी को देना होगा रिश्तेदारी में छह महीने के लिए मुफ्त में अपने मकान में रहने की अनुमति देना एक महिला को भारी पड़ गया। व्यक्ति ने मकान खाली नहीं किया और मामला 10 साल तक अदालत में चलता रहा। अब साकेत कोर्ट ने महिला के पक्ष में फैसला सुनाते हुए प्रतिवादी को लाजपत नगर स्थित मकान खाली कर करने…

Read More

नई दिल्ली (समाचार मित्र) दहेज उत्पीड़न और दहेज के कारण होने वाली मौत के मुकदमे अब सालों-साल लंबित नहीं रहेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने देश भर की निचली अदालतों को इन मामलों की तेज सुनवाई का निर्देश दिया है. कोर्ट ने यह तक कहा है कि अगर आरोपी का वकील बार-बार सुनवाई टालने की कोशिश करता है तो किसी दूसरे वकील को एमिकस क्यूरी नियुक्त कर कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाए यह आदेश जस्टिस संजय करोल और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने दिया है. जजों ने कहा है कि आईपीसी की धारा 304-बी (दहेज मृत्यु) और 498-ए (दहेज उत्पीड़न)…

Read More