Author: Ravi Sahu
कोरबा (SAMACHAR MITRA ) जिले के बालको थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और प्रताड़ना करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी शादीशुदा जिंदगी में दखल दिया और उससे शादी करने का भरोसा दिलाकर संबंध बनाए। शिकायत के अनुसार आरोपी के कारण महिला की वैवाहिक जिंदगी भी प्रभावित हुई और वह अपने पति से अलग हो गई। इसके बाद भी आरोपी कथित रूप से उसे शादी…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) प्रदेश के एक जिले में 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक परिचित युवक किशोरी को घूमने के बहाने अपने साथ ले गया और बाद में जंगल में अपने अन्य साथियों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस को दी सूचना जानकारी के अनुसार, किशोरी मंगलवार रात करीब 9 बजे एक परिचित युवक के साथ घर से निकली…
रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को एक अलग तस्वीर देखने को मिली। राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर आमने-सामने बैठे। करीब 80 मिनट तक चली बहस में दोनों नेताओं ने अपने-अपने आंकड़े रखे और एक-दूसरे के दावों पर तीखे सवाल उठाए। भूपेश बघेल ने पूछा—18 लाख आवास में बाकी चार लाख कहां हैं? बहस के दौरान भूपेश बघेल ने सरकार के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 18 लाख आवास स्वीकृत करने…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) गांव में प्रेम विवाह करने वाले दंपती के शव घर के अंदर फंदे पर मिले। दोनों ने करीब एक साल पहले लव मैरिज की थी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से पति-पत्नी की मौत का दुखद मामला सामने आया है। मामला अमलीपदर थाना क्षेत्र के भेजीपदर गांव की है। एक साल पहले मिलाप और मंजुला ने की थी लव मैरिज जानकारी के मुताबिक, भेजीपदर गांव निवासी मिलाप ध्रुव और मंजुला ध्रुव ने करीब एक साल पहले प्रेम…
बिलासपुर (समाचार मित्र) कानून की पढ़ाई करने वाले छात्र ही अगर कानून को अपने हाथ में लेने लग जाए तो न्याय व्यवस्था का क्या हाल होगा ? बिलासपुर शहर के DP विप्र लॉ कॉलेज में सीनियर छात्रों द्वारा LLB प्रथम सेमेस्टर के एक जूनियर छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्र पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने का दबाव बनाया गया था। इनकार करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो ने की बात भी सामने आई है। प्रदर्शन में शामिल…
छत्तीसगढ़/जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) शादीशुद महिला से प्रेम संबंध में मिलना एक आशिक़ को भारी पड़ गया। मिलने आए आशिक को रंगे हाथ महिला के भाई ने देख लिया और उसके बाद पिटाई शुरू कर दी। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के कोसा गांव में युवक की हत्या के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अमित भंडारी के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने एक महिला और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज…
छत्तीसगढ़/रायगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक नाबालिग को जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने कोरबा ले गया और वहां एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया है। प्रकरण कोतरा रोड थाना क्षेत्र का बताया गया है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 4 सितंबर को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों ने आशंका जताई थी कि…
कोरबा/कटघोरा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच कोरबा जिले के कटघोरा में प्रसिद्ध ‘कटघोरा के राजा’ का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। विशाल शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों, ढोल-नगाड़ों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आतिशबाजी के बीच पूरा कटघोरा नगर गणपति बप्पा की भक्ति में रंगा नजर आया। कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कासनिया से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा ‘कटघोरा के राजा’ की स्वागत यात्रा की शुरुआत कासनिया से हुई। मुख्य मार्ग से गुजरते हुए प्रतिमा ने नगर में प्रवेश किया। शोभायात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण भगवान गणेश की 21 फीट ऊंची विशाल…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानी DRI ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने दो संदिग्ध ट्रकों की तलाशी लेकर 700 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। मामले में 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, DRI को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो ट्रकों के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा दूसरे राज्य ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद टीम ने पुराने धमतरी रोड और आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी। इसी दौरान आंध्र प्रदेश नंबर के दो संदिग्ध ट्रक…
छत्तीसगढ़/रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी भर्ती खबर सामने आई है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से 6 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, संबंधित जिलों में स्वीकृत रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया विभागीय सेवा भर्ती नियमों के तहत पूरी की जाएगी। CG Vyapam के जरिए होगी भर्ती परीक्षा पटवारी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। विभाग की ओर से भर्ती प्रस्ताव की…