Author: Ravi Sahu
दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: छात्र PG की इमारत ढही, 6 की मौत; मलबे में अब भी लोगों की तलाश नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास स्थित सत्य निकेतन इलाके में रविवार, 6 सितंबर 2026 को बड़ा हादसा हो गया।यहां छात्रों के लिए संचालित एक बहुमंजिला PG इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। राहत और बचाव दल अब भी मलबा हटाकर फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। हादसा रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे…
रायपुर (समाचार मित्र) राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में एक नवजात बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला वार्ड नंबर 1 स्थित चुलमती भवन का है, जहां करीब एक दिन के नवजात बच्चे का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत से जुड़ी…
सूरजपुर (समाचार मित्र) जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में चर्चित हरिनंदन राजवाड़े हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे आरोपी गीता प्रसाद राजवाड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पिछले महीने गोंदा गांव निवासी हरिनंदन राजवाड़े को उसके ही गांव के कुछ परिचित लोग कथित रूप से घर से उठाकर ले गए थे। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल हरिनंदन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अपहरण और हत्या का मामला दर्ज हरिनंदन की मौत…
छत्तीसगढ़ (SAMACHAR MITRA ) छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध चिंता का कारण बनते जा रहे है। उधार के पैसे मांगना दोस्त को भारी पड़ गया। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के चिखली चौकी क्षेत्र में उधार के पैसों और प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक युवक ने अपने ही दोस्त को किराए के मकान पर बुलाकर लाठी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को बेडशीट में लपेटकर कमरे में छिपा दिया और कमरे में ताला लगा दिया। आरोपी शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) प्रदेश में आए दिन शराब के कारण परिवार के तबाह होने की खबरें आ रहें है अब ऐसा मामला आया है जिसने पूरे राज्य के शादी शुदा महिलाओं को चिंता में डाल दिया है। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में शराब पीने से रोकना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि नशे में धुत पति ने विवाद के दौरान अपनी पत्नी के सिर पर लोहे के हथौड़े से कई बार हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) प्रदेश के 2 जिलों में हाथियों का आतंक देखने को मिला है। हाथी ने इको वाहन को ढका देकर पलटा दिया हैं। पहला मामला सूरजपुर जिले के तमोर पिंगला अभयारण्य क्षेत्र से आया है जो इन दिनों ‘कबरा-काना’ हाथी की लगातार मौजूदगी से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गुरुवार, 3 सितंबर की सुबह ग्राम भेलकच में हाथी ने एक इको वाहन को निशाना बनाते हुए उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वही दूसरा मामला कोरबा जिले के कटघोरा जटगा रेंज से आया है जहाँ कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग में हाथी सड़क पर उत्पात मचाते…
कोरबा (समाचार मित्र ) कोरबा जिले के ग्राम पंचायत फरसवानी में मौजूद इंडियन पब्लिक में 3 सितंबर 2026 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन IPS डायरेक्टर सूर्यकांत राठौर के मार्गदर्शन में किया गया। समारोह में विद्यार्थियों के लिए कक्षावार विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मटका सजावट और बाँसुरी सजावट की गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी श्री कृष्ण एवं राधा के आकर्षक वेश में नजर आए। कार्यक्रम का सुभारम्भ श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना कर श्रीफल तोड़…
जांजगीर-चांपा (Samachar Mitra) आगामी नवरात्रि पर्व एवं जांजगीर-नैला में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों और अधिकारियों से चर्चा कर प्रदेशभर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने पार्किंग, प्रवेश-निकासी, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, फायर सेफ्टी, एम्बुलेंस, चिकित्सा सुविधा एवं बिजली व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक…
3 दिन से लापता युवक की कमरे में मिली लाश, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी कटघोरा पुलिस !
कोरबा (समाचार मित्र )। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आंची दादर में गुरुवार को एक सुनसान कमरे से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिनय रजक, पिता शंकर रजक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले करीब तीन दिनों से लापता था। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने सुनसान कमरे के अंदर युवक का शव देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना कटघोरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव…
सावधान ! सोशल मीडिया में फैला साइबर ठगों का जाल, सरकार की चेतावनी इनसे रहे दूर, जानें बचने के उपाय !
नई दिल्ली (समाचार मित्र) सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले आकर्षक या एडल्ट कंटेंट से जुड़े विज्ञापनों पर बिना जांचे क्लिक करना भारी पड़ सकता है। गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने साइबर ठगी के एक खतरनाक तरीके को लेकर एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार, साइबर अपराधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एडल्ट कंटेंट से जुड़े आकर्षक विज्ञापन दिखाकर लोगों को फर्जी वेबसाइटों तक पहुंचा रहे हैं। यहां यूजर को ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। चिंता की बात यह है कि…