Author: Ram Nagarchi
छत्तीसगढ़/जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) सोमवार को दुर्घटना में एक पंचायत सचिव के मौत से क्षेत्र में शोक है। बताया जा रहा है कि जांजगीर चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत केराकछार के पंचायत सचिव श्रीमती मधु रात्रे का सड़क हादसे में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही बलौदा क्षेत्र सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मधु रात्रे ग्राम पंचायत केराकछार में सचिव के पद पर कार्यरत थीं। सड़क हादसे में उनके निधन की खबर सामने आने के बाद पंचायत विभाग के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और परिचितों में शोक व्याप्त है। उनके निधन को…
समाचार-मित्र (जांजगीर चांपा) चांपा में आयोजित पत्रकार सम्मान कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप की पत्रकारों को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए विधायक के संबोधन के दौरान पत्रकारों को लेकर की गई टिप्पणी पर कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने आपत्ति जताई। छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार संगठन ने विधायक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। वहीं, भाजपा नेता बबलू शर्मा ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंच से पत्रकारों को लेकर विधायक ने की टिप्पणी चांपा में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार संगठन के तत्वावधान में…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) समाचार मित्र के एक और खबर का बड़ा असर हुआ है। नशे में स्कूल पहुंचने के वायरल वीडियो मामले में शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जिले के बलौदा विकासखंड के नवीन प्राथमिक शाला संजय नगर परसदा में पदस्थ शिक्षक ललित भारद्वाज के कथित रूप से नशे की हालत में स्कूल में मौजूद रहने का वीडियो वायरल होने के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। समाचार मित्र के संवाददाता राम नगारची ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शिक्षक ललित भारद्वाज को निलंबित…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जिले में तड़के सुबह एक वर्षीय युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक तौर पर हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। शव ग्राम तेंदुभांठा में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि…
बलौदा (समाचार मित्र) शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और स्वावलंबन का संगम है। इस बात को चरितार्थ कर रही है ग्राम सुल्ताननार की पाठशाला। यहां राज्यपाल पुरस्कृत आदर्श शिक्षक नरेंद्र कुमार लहरे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा दी जा रही है जो उन्हें आत्मनिर्भर और संस्कारवान बना रही है। इसी का उत्कृष्ट उदाहरण है इस शाला का छात्र मारुति कुमार बरेठ। मारुति छोटी उम्र में ही पूरे विद्यालय के लिए आदर्श विद्यार्थी बन गया है। प्रतिदिन समय से पहले शाला पहुंचना, साफ-सुथरी यूनिफॉर्म – चेक शर्ट, टाई, बेल्ट, माथे पर तिलक और अनुशासित रूप से…
जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) विकासखंड बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा में जोन एवं बूथ लेवल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्मार्ट मीटर के विरोध को लेकर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गई। साथ ही कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा संगठन के विस्तार को लेकर पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, आमजन से जुड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान सदान लाल यादव ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बलौदा, कन्हैया राठौर पूर्व जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत बलौदा, प्रीतेश शुक्ला…
जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को महज चंद घंटों में पुलिस ने किया गिरफ्तार ,सूरज कुमार यादव निवासी चांपा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके भाई दीपक कुमार यादव पर संजू केंवट एवं उसके साथी द्वारा चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया है, सूचना पर मौके पर गया आस पास के लोगों की सहयोग से घायल को उपचार हेतु बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 452/2026, धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) सावन माह के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं को बांटने के लिए बनाए खीर में एक 5 वर्षीय बच्ची खेलते खेलते अचनाक गिर गई, जिससे बच्ची का शरीर झुलस गया परिजन बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन जिला अस्पताल में बर्न यूनिट नहीं होने से सिर्फ प्राथमिक उपचार के पश्चात बिलासपुर रेफर कर दिया गया, और 5 दिन के बाद बच्ची की मौत हो गई। मामला चांपा थाना अंतर्गत ग्राम कोसमंदा की है। बच्ची का नाम रियांशी सूर्यवंशी पिता का नाम अजय कुमार सूर्यवंशी है। जिले के सबसे बड़े जिला अस्पताल जांजगीर में स्वास्थ्य सुविधाओं को…
जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) चयनित युवाओं को प्रशिक्षण उपरांत 100 प्रतिशत रोजगार प्रदाय किया जाएगा, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को सुरक्षा कर्मी के रूप में नियुक्त कर 15000रु से 25000रु तक का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र जशपुर द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जांजगीर चांपा जिले के सभी जनपद पंचायतों में रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार एवं प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार…
जांजगीर चांपा (समाचार मित्र ) मध्य प्रदेश के इंदौर क्षेत्र में मजदूरी करने गए एक ही परिवार की तीन मासूम बेटियों की संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के कारण दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान आशी (10 वर्ष), विशुका (8 वर्ष) और विधि (6 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, इंदौर के समीप पीथमपुर स्थित एक कंपनी में कार्यरत नरेंद्र सिंह सांडे अपनी पत्नी अमरोतिन और तीनों बेटियों के साथ बेटमा थाना क्षेत्र के काली बिल्लोद स्थित लाइफ सिटी कॉलोनी में रहते थे। 23 अगस्त की शाम परिवार ने पिज्जा खाया था और इसके बाद एक परिचित के…