जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) चयनित युवाओं को प्रशिक्षण उपरांत 100 प्रतिशत रोजगार प्रदाय किया जाएगा, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को सुरक्षा कर्मी के रूप में नियुक्त कर 15000रु से 25000रु तक का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र जशपुर द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जांजगीर चांपा जिले के सभी जनपद पंचायतों में रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस शिविर के माध्यम से क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार एवं प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों से शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। यह शिविर उन युवाओं के लिए एक बेहतर अवसर साबित हो सकता है, जो रोजगार की तलाश में हैं और अपने भविष्य को नई दिशा देना चाहते हैं।
चयनित युवाओं को प्रशिक्षण उपरांत 100 प्रतिशत रोजगार प्रदाय किया जाएगा,जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को सुरक्षा कर्मी के रूप में नियुक्त कर 15000रु से 25000रु तक का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा देखिये आपके जनपद में कब है शिविर



