छत्तीसगढ़/जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) सोमवार को दुर्घटना में एक पंचायत सचिव के मौत से क्षेत्र में शोक है। बताया जा रहा है कि जांजगीर चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत केराकछार के पंचायत सचिव श्रीमती मधु रात्रे का सड़क हादसे में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही बलौदा क्षेत्र सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
मधु रात्रे ग्राम पंचायत केराकछार में सचिव के पद पर कार्यरत थीं। सड़क हादसे में उनके निधन की खबर सामने आने के बाद पंचायत विभाग के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और परिचितों में शोक व्याप्त है।
उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही शुभचिंतकों और सहकर्मियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।


