जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) विकासखंड बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा में जोन एवं बूथ लेवल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्मार्ट मीटर के विरोध को लेकर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गई। साथ ही कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा संगठन के विस्तार को लेकर पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, आमजन से जुड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विशेष चर्चा की गई।

इस दौरान सदान लाल यादव ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बलौदा, कन्हैया राठौर पूर्व जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत बलौदा, प्रीतेश शुक्ला सरपंच ग्राम पंचायत महुदा, मार्कण्डेय साहू मंडल अध्यक्ष, बनवासी बिंझवार ब्लॉक अध्यक्ष आदि कांग्रेस बलौदा, निर्मल सिंह बिंझवार जनपद सदस्य एवं संगठन सदस्य, सहित ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं अन्य संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में श्रीमती अजय शशि जगत, जिलाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस कमेटी जिला जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ की भी उपस्थिति रही। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया।

