जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जिले में तड़के सुबह एक वर्षीय युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक तौर पर हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। शव ग्राम तेंदुभांठा में मिला है।
घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

