Author: Nimesh Kumar Rathore
कोरबा (समाचार मित्र) जनपद पंचायत कटघोरा के क्षेत्र क्रमांक 15 बिरदा से सरईश्रृंगार निवासी फूलचंद कश्यप भारी मतों से विजयी हुए है। फूलचंद कश्यप अपने क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता है जो अब राजनीति में आकर जनता की सेवा करने जा रहे है। कटघोरा जनपद पंचायत भवन में उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। उन्होंने क्षेत्र की जनता का उनपर विश्वास करके जिताने के लिए आभार जताया है। शासन की योजनाओं का लाभ देने एवं क्षेत्र के विकास के लिए करेंगे काम । शपथ लेने के बाद श्री कश्यप ने कहा कि जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 15 में…
कोरबा (समाचार मित्र) जनपद पंचायत करतला में आज नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जनपद पंचायत करतला में क्षेत्र के कुल 24 जनपद सदस्यों ने आज करतला के सद्भावना भवन में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर सामूहिक शपथ लिया। शपथ ग्रहण समारोह में जनपद पंचायत करतला के सीईओ मोहनीश देवांगन सहित समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहें। वही करतला सचिव संघ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। भाजपा के शासन में विकास का नया कीर्तिमान रचेगा करतला जनपद ! शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर ने शपथ के बाद मीडिया…
नई दिल्ली (समाचार मित्र) देश में पुलिस पर काम का दबाव बढ़ता जा रहा है। समय के साथ उसकी जिम्मेदारियां तो बढ़ती जाती हैं लेकिन उसे वांछित सुविधाएं और संसाधन नहीं मिल पाते। पुलिसकर्मियों के काम के घंटे तय करने और साप्ताहिक अवकाश की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है पुलिसकर्मियों को अभी रोजाना 14 घंटे से लेकर 18 घंटे तक काम करना पड़ता है। अत्यधिक काम के बोझ को कम करने के लिए दाखिल की गई है याचिका, बुधवार को नहीं हो सकी सुनवाई। शीर्ष अदालत बाद में तारीख…
रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के कोल लेवी घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया समेत 12 आरोपियों को अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि जमानत के बाद भी रानू साहू, सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी की मुश्किलें कम नहीं होंगी, क्योंकि DMF घोटाले में EOW-ACB ने उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसियों ने आरोपियों की छह दिन की पुलिस रिमांड मांगी है। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस कोटेश्वर सिंह ने सशर्त जमानत देते हुए कहा कि आरोपी जमानत के बाद भी उचित आचरण बनाए रखें और अदालत के निर्देशों का सख्ती से…
कोरबा (समाचार मित्र) कहावत है जहां चाह है वही राह है। अपनी कड़ी मेहनत से मनुष्य किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है। ऐसे ही कहावत को चरितार्थ करके बताया है ग्रामीण क्षेत्र फ़रसवानी से एक छात्र ने जिन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो आज तक गांव में नहीं हुआ। ग्राम फरसवानी तो छोड़िए आस पास के कई गांव में भी इस होनहार छात्र के लोग अब उदाहरण देते नहीं थक रहे है। हम बात कर रहे है ग्राम फरसवानी निवासी डॉक्टर भावेश राठौर की जिन्होंने अपने कड़ी मेहनत से अपने माता पिता…
करतला (समाचार मित्र) : करतला जनपद में आज अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन हो हुआ जिसमें जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 पठियापाली से जनपद सदस्य बने श्रीमती अशोका बाई विश्राम कंवर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। नामांकन पत्र भरने का समय 11 बजे से 12 बजे तक था जिसमें अशोका बाई के विरोध में किसी भी सदस्य द्वारा फॉर्म नहीं भरा गया जिससे करतला जनपद के अध्यक्ष पद पर अशोका बाई पति विश्राम सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुई। बरपाली निवासी मनोज झा बने निर्विरोध उपाध्यक्ष। उपाध्यक्ष का नामांकन पत्र भरने का समय दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक था। जिसमें मनोज…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के सभी नव निर्वाचित सरपंच एवं पंच पदाधिकारियों ने आज शपथ ग्रहण कर पदभार ग्रहण कर लिया है। जिले में एक पंचायत ऐसा भी है जहां लगातार चौथी बार एक ही परिवार के सदस्य सरपंच बने है। अपने पूर्व के कार्यकाल में सरपंच ने ऐसा काम कर दिखाया की ग्रामीणों ने चौथी बार निर्विरोध ही उन्हें सरपंच बना दिया। करतला जनपद अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17 फरवरी को संपन्न होने के बाद निर्वाचित सरपंचों का शपथ ग्रहण सोमवार को हुआ। ग्राम पंचायत देवलापाठ के ग्रामीणों द्वारा नरेंद्र बिंझवार को निर्विरोध सरपंच चुना गया था। इसी…
कटघोरा (समाचार मित्र) कोरबा छत्तीसगढ़ की संजू देवी का चयन भारतीय महिला कबड्डी टीम में हुआ है। वे 6वां एशियन कबड्डी चेम्पियनशिप, तेहरान, ईरान 2025 (वीमेन) में भारतीय टीम की ओर से खेलेंगी। भारतीय टीम मे जगह बनाकर संजू देवी ने कोरबा ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ कबड्डी को ऊंचाइयों पर पहुचा दिया है। उनके प्रशिक्षक अनुज प्रताप सिंह रहे हैं। कबड्डी के 27 साल के इतिहास मे आज स्वर्णिम दिवस है । छत्तीसगढ़ के महिला खिलाड़ी में पहली खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय स्तर पर हमारे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। ज्ञातव्य हो कि संजू देवी शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा में…
करतला (समाचार मित्र) करतला थाना क्षेत्र में पिकअप और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत से बाइक चालक की मौत हो गई है। मदवानी (करतला ) बाजार चौक के पास दोपहर लगभग 12:15 बजे आज पिकअप चालक की लापरवाही से बाइक सवार की मौत हो गई है। मृतक का नाम विशेष राठिया बताया जा रहा है। दुर्घटना के तुरंत बाद ग्रामीण घटना स्थल में पहुंचे तब मामले की जानकारी करतला पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा को दी गई जिससे मौके पर नायब तहसीलदार श्री भगत और निरीक्षक दोनों पहुंचकर मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25 हज़ार रुपए सहयोग के रूप…
कोरबा (समाचार मित्र) शासन द्वारा अच्छी और सुगम यात्रा के लिए नेशनल हाइवे कोरबा – चांपा का निर्माण कराया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 149 बी के निर्माण कार्य का ठेका डायमंड कंपनी को मिला है। डायमंड कंपनी द्वारा ठेकेदार पीयूष मदान को निर्माण कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है। ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन और लापरवाही पूर्वक कार्य करने के कारण पूरे क्षेत्र में कुख्यात है। उनके द्वारा लगाए गए ठेकेदार बिना सुरक्षा उपकरणों के चौक चौराहों पर काम करवाते नजर आते हैं। सड़क ठेकेदार की लापरवाही के कारण अब तक बरपाली बस स्टैंड के दोनों तरफ 500 मीटर…