Author: Nimesh Kumar Rathore
करतला (समाचार मित्र) करतला जनपद के क्षेत्र क्रमांक 21 फरसवानी से अपने सैकड़ों जन समर्थकों के साथ पप्पू राठौर (फ़िरंत लाल राठौर) ने जनपद पंचायत करतला में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। जनपद क्षेत्र फरसवानी के ग्राम देवलापाठ, रीवापार, फुलझर, संजयनगर, बगदर, सराईपाली, दर्राभांठा सहित अन्य गांवों के सैकड़ों लोगों का समर्थन मिल रहा है। प्रत्याशी पप्पू राठौर ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कर दिया है।
नई दिल्ली/छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) सामुदायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए, वेदांता ग्रुप (Vedanta Group) अपनी प्रमुख महिला और बाल विकास पहल ‘प्रोजेक्ट नंद घर’ के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के सक्ती जिले में 100 नंद घर स्थापित करेगा। यह महत्वाकांक्षी परियोजना वेदांता की सामाजिक प्रभाव शाखा अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (आफ) और सक्ती जिले के महिला और बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग के बीच साझेदारी के तहत चलाई जा रही है, जिसके लिए हाल ही में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।यह पहल वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पॉवर प्लांट (VLCTPP) द्वारा समर्थित है। सिंघीतराई में वीएलसीटीपीपी का निर्माणाधीन थर्मल पॉवर…
चांपा (समाचार मित्र) नगर पालिका चांपा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज़ हो गई है। चांपा के सभी वार्ड में कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशी उतरने की घोषणा कर दी है। इस दौरान वार्ड क्रमांक 06 से भाजपा ने अपने पार्षद प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने क्षेत्र के प्रसिद्ध ज्वेलरी दुकान के संचालक संजय सोनी को वार्ड क्रमांक 06 से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। संजय सोनी चांपा क्षेत्र में समाजसेवी होने के साथ साथ सरल, मृदुभाषी एवं व्यक्तित्व के धनी है। संजय सोनी ने बताया कि चांपा शहर के विकास के…
कोरबा (समाचार मित्र) गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोरबा में आयोजित मुख्य समारोह में बरपाली निवासी स्वर्गीय प्रदीप महतो की धर्मपत्नी श्रीमती केवरा बाई को सम्मानित किया गया। पत्रकार और समाजसेवी स्वर्गीय प्रदीप महतो ने देहदान का संकल्प लिया था। उनके देहावसान के पश्चात उनकी पत्नी और अन्य परिजनों ने श्री महतो की मृत देह कोरबा मेडिकल कॉलेज को समर्पित कर दी ताकि चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थी उनके शरीर से ज्ञान प्राप्त कर सके। भारत विकास परिषद कोरबा के नेत्रदान /देहदान प्रकल्प के प्रभारी महेश गुप्ता के प्रयास से स्वर्गीय प्रदीप महतो के परिजनों को गणतंत्र दिवस के कोरबा में…
रायपुर (समाचार मित्र) इस बार गणतंत्र दिवस का आयोजन आचार संहिता के साये में होगा। लिहाजा गणतंत्र दिवस को लेकर कड़े निर्देश चुनाव आयोग की तरफ से जारी किये हैं। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद अब लोक शिक्षण संचालनालय की तरफ से भी सभी डीईओ को कड़े निर्देश जारी किये गये हैं। डीपीआई ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि गणतंत्र दिवस के आयोजन में राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। स्कूलों में गणतंत्र दिवस और झंडोत्तोलन को लेकर 8 बिंदुओं में आदेश जारी किया गया है। जारी निर्देश में बताया गया है कि…
रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल बोर्ड (Chhattisgarh State Open School Board) यानी सीजीएसओएस ने परीक्षा का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की समय सारणी जारी कर दी गई है. कक्षा 12वीं की परीक्षा 26 मार्च से शुरू होगी, वहीँ दसवीं की परीक्षा 27 मार्च से शुरू होगी. जानकारी के मुताबिक़, क्लास 10वीं की परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू होंगी हो 17 अप्रैल तक चलेगी. इसके अलावा 12वीं क्लास एग्जाम 26 मार्च से शुरू होकर 21 अप्रैल को संपन्न होंगे. परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक होगी. दोनों परीक्षा की शुरुआत हिंदी से…
KORBA : 21 वर्षीय युवती की फांसी पर लटकी मिली लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस, क्षेत्र में सनसनी !
कोरबा (समाचार मित्र) उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जमनीपाली में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कमरे में किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक के परिजनों को जानकारी होने पर थाने में जाकर सूचना दी गई ।मृतक युवती का नाम निर्जला यादव पिता बंशी लाल यादव उम्र 21 वर्ष बताया गया। युवती किन कारणों से आत्महत्या किए हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाईं है।सूचना उपरांत उरगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विवेचना में लिया गया, शव की पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कोरबा (समाचार मित्र) खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले के 65 धान खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी केन्द्रों के सतत निरीक्षण एवं निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जिला स्तरीय निरीक्षण दलों के द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। हाल ही में धान खरीदी केन्द्र उतरदा (विकासखंड पाली) और कुल्हरिया (विकासखंड पोड़ीउपरोड़ा) के निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं।धान खरीदी केंद्र…
कोरबा (समाचार मित्र) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 04 से अंतराम यादव केन्द्राध्यक्ष झेरीया यादव समाज एवं अ वर्ग विद्युत ठेकेदार व द वर्ग PWD ठेकेदार ने अपना हुंकार भरना शुरु कर दिया है। जिसमें यादव समाज के साथ साथ सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं का पूर्ण समर्थन प्राप्त हो रहा है। आपको बता दे कि कुछ ही दिनों में निर्वाचन मतदान की प्रक्रिया शुरू होने वाली है जिसके मद्देनजर प्रत्याशियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। ग्राम जमनीपाली निवासी मिलनसार एवं लोकप्रिय नेता के रूप में अंतराम यादव का नाम क्षेत्र में सबसे प्रचलित हो रहा…
कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार किसी मामले में पांच दोषियों को मृत्युदंड और एक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। 2021 में हुए बहुचर्चित पहाड़ी कोरवा परिवार हत्याकांड पर विशेष न्यायाधीश ममता भोजवानी ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया। मुख्य आरोपी संतराम मंझवार समेत पांच दोषियों को फांसी और एक को उम्रकैद की सजा मिली।दरअसल 29 जनवरी 2021 को लेमरू थाना क्षेत्र के गढ़ गांव में पहाड़ी कोरवा समुदाय के एक परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या और एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोपियों ने 16 वर्षीय लड़की…