Author: Nimesh Kumar Rathore
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते एक तरफ जहां राज्य में आचार संहिता लगा हुआ है वही जांजगीर चांपा जिला एवं चांपा थाना अंतर्गत ग्राम सिवनी (चांपा) स्थित मुख्य मार्ग में संचालित ढाबों पर खुलेआम अवैध शराब बिक्री करने की शिकायत सामने आई है। कोरबा चांपा मार्ग स्थित ग्राम सिवनी के पास संचालित ढाबों में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। पूछने पर ढाबा संचालक पुलिस अधिकारियों को मोटी रकम देने की बात करते है (साक्ष्य सुरक्षित)। अवगत हो कि ग्राम सिवनी के पास संचालित तीनों ढाबों पर खुलेआम देशी एवं विदेशी शराब प्रति बोतल…
करतला (समाचार मित्र) जिला पंचायत चुनाव में कोरबा (करतला) के क्षेत्र क्रमांक 03 में 6 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं जिसमें सावित्री अजय कंवर को छाता छाप चुनाव चिन्ह पर भारी जनसमर्थन मिल रहा है। जिससे बाकी प्रत्याशियों के साथ साथ कांग्रेस और भाजपा समर्थित प्रत्याशी भी सकते में आ गए हैं। छात्र नेता से अपनी राजनीतिक कैरियर का शुरुआत करने वाले अजय कंवर शुरू से ही भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले अजय कंवर युवाओं के दिलों पर राज करते हैं। करतला क्षेत्र में अजय कंवर की पकड़ बहुत मजबूत है। भाजपा के…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिला अंतर्गत थाना क्षेत्र कटघोरा से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। जटगा चौकी इलाके के खोड़री गांव में दो नाबालिग लड़कियों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों लड़कियां नहाने के लिए गई थीं, जहां यह हादसा हुआ। मृतक लड़कियों की उम्र करीब 10 से 11 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों के शव बरामद किए और उन्हें तुंरत तुमान के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से गांव में शोक की लहर है और परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले…
कोरबा (समाचार मित्र) प्रदेश भर में चुनावी आगाज होने के बाद सभी जगह चुनाव प्रचार जारी है और अपने क्षेत्र के योग्य प्रत्याशी बनकर सभी अपनी किस्मत आजमा रहे है तो वही कोरबा जिले के ग्राम जमनीपाली के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 के प्रत्याशी अंतराम यादव की बात ही अलग नजर आ रही है। श्री यादव इस क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हेतु दो पत्ती छाप से अपने पक्ष में माहौल बनाने में लगे हुए। है तो वही लोगो का भरपूर समर्थन उनके साथ देखने को मिल रहा है। आपको बता दे कि एक तो केंद्र और प्रदेश में…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 21 तिलकेजा से सतीश हलवाई जनपद सदस्य पद हेतु दावेदारी कर रहे है। सतीश हलवाई ने ग्राम तिलकेजा एवं बगबुडा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से 17 फरवरी के दिन मतदान करने की अपील की है। सतीश हलवाई लगातार क्षेत्र की जनता के बीच संपर्क बनाए हुए है।
नीचे दिए गए लिंक पर अपना चुनाव करें ।
कोरबा (समाचार मित्र) 17 फरवरी को मतदान है प्रत्याशियों के लिए महज एक हफ़्ते का ही समय शेष रह गया है। ऐसे में प्रत्याशी अपनी क्षमता के साथ चुनावी रैली में लगे हुए है। ऐसे में जिला पंचायत के क्षेत्र 04 से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी अंतराम यादव अपनी पूरी क्षमता के साथ सैकड़ों समर्थकों के साथ चुनावी मैदान में कूद पड़े है। हर गांव के घर घर पहुंचकर प्रत्येक मतदाताओं का आशीर्वाद ले रहे है। दो पत्ती छाप के जितने की सम्भावना ज्यादा ! अंतराम यादव को पहले ही नंबर पर 2…
कोरबा (समाचार मित्र) लोकतंत्र के महापर्व में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक – 3 से सावित्री अजय कंवर ने इस चुनावी रण में प्रचार का समर शंख फूंक दिया है । जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में सावित्री अजय कंवर को छाता छाप आबंटित हुआ है जिसके प्रचार के लिए वे क्षेत्र में भ्रमण करते हुए लगातार जनसम्पर्क कर रहे हैं तथा जनता से आशीर्वाद लेने गांव की बेटी सावित्री अजय कंवर डोर टू डोर पंहुच रही है। सावित्री अजय कंवर आज प्रचार में भंवरखोल, साजापानी, जामपानी, छातापाठ, क्षेत्र के दौरे पर रहीं जिसमे असंख्य जन समुदाय केवल उनका नाम सुन…
करतला (समाचार मित्र) जनपद पंचायत करतला के जनपद सदस्य पद हेतु क्षेत्र क्रमांक 19 से ग्राम बीरतराई निवासी द्वारिका कौशिक दावेदारी कर रहे है। द्वारिका कौशिक अपने क्षेत्र नवापारा, रोगदा, नवलपुर, नाका, बंजारी, भेलवागुड़ी, कराईनारा, सीधापाठ, बीरतराई, कचौरा, कोथारी सहित कई गांवों में समाजसेवी चिकित्सक के रूप में जाने जाते है। द्वारिका कौशिक अपने क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षित और मिलनसार प्रत्याशी के रूप में मतदाताओं से रूबरू हो रहे है। द्वारिका कौशिक ने अपने क्षेत्र के मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व के रूप में 17 फरवरी को बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है।
कोरबा (समाचार मित्र) भारतीय जनता पार्टी कोरबा में जिला पंचायत क्षेत्र क्र.4 से ग्राम जमनीपाली निवासी अंतराम यादव को मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी ने भरोशा जताते हुए अंतराम यादव को जिला पंचायत क्षेत्र क्र.4 से जिला पंचायत सदस्य के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। अंतराम यादव को पूरे क्षेत्र के नगरिकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। वही अब भाजपा के हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं का भी सहयोग चुनाव में उन्हें मिलेगा। अंतराम यादव को प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा है।