Author: Nimesh Kumar Rathore
बिलासपुर/कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अवैध रेत खनन को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि शपथ पत्र से यह साफ हो चुका है कि अवैध रेत खुदाई बदस्तूर जारी है। इतने अधिक मामले सामने आने के बावजूद सिर्फ जुर्माना लगाकर ही क्यों छोड़ा जा रहा है? सिर्फ आर्थिक दंड लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। हाईकोर्ट ने सख्त लहजे में पूछा कि जब माइनिंग एक्ट में कठोर दंड का प्रावधान है, तो उसके तहत कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? अवैध परिवहन करा रहे है अधिकारी मोटा पैसा कमा रहे । कोर्ट ने कहा…
कोरबा (समाचार मित्र) माता कर्मा सेवा समिति कोरबा के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति माता कर्मा सेवा समिति के तत्वावधान में माता कर्मा जयंती समारोह का आयोजन 25 मार्च को किया जाना समिति के पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया है। माता कर्मा सेवा समिति ने समाज के सभी लोगों को सपरिवार सादर आमंत्रित करते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए समाज के लोग उत्साह से जुटे हुए हैं। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए माता कर्मा सेवा समिति के सचिव विनोद कुमार साहू ने बताया कि…
रायपुर (समाचार मित्र) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को अपने विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विधानसभा में कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। भ्रष्टाचार के मूल जड़ को मिटाना है। उन्होंने घोषणा कर कहा कि भ्रष्टाचार की मूल जड़ मैनुअल फाइल प्रणाली को खत्म करने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली एक अप्रैल से लागू होगी। ई-ऑफिस के लिए बजट में 22 करोड़ 67 लाख रुपये का प्रवधान है। अब फाइलें कंप्यूटर पर चलेंगी और तय समय सीमा में उनका निपटारा होगा। कांग्रेस पर साधा निशाना । मुख्यमंत्री ने कहा…
कोरबा (समाचार मित्र) पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है कोरबा पुलिस अधीक्षक ने चुनाव के बाद बड़ी फेरबदल करते हुए लगभग सभी थानो के प्रभारी बदल दिए गए है। करतला थाना प्रभारी रखे गए यथावत । जिले के अधिकांश थाना प्रभारियों में हुए फेरबदल के बाद भी करतला थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा को यथावत रखा गया है।
कोरबा (समाचार मित्र) हर व्यक्ति विशेष का अपने क्षेत्र में अपना अपना अंदाज और कार्य शुरू करने की एक परंपरा रहती है। जनपद पंचायत करतला कार्यालय में जनपद अध्यक्ष अशोका बाई कंवर और उपाध्यक्ष मनोज झा के नेतृत्व में विधि-विधान से गणपति जी की स्थापना की गई। इस अवसर पर गंगाजल से पूरे जनपद कार्यालय का शुद्धिकरण किया गया, जिससे सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का संचार हो सके। इस धार्मिक आयोजन में जनपद के सभी सदस्य उपस्थित रहे और विधिवत पूजा-अर्चना में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यालय में सकारात्मक वातावरण बनाना और जनता के कल्याण के लिए शुभ…
कोरबा (समाचार मित्र) दोबारा निर्वाचित होकर आने पर जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 21 फरसवानी से फ़िरंत पप्पू राठौर ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों का सम्मान किया। ग्राम फरसवानी में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत करतला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर एवं मनोज झा को उपाध्यक्ष बनने पर जोरदार स्वागत किया। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का भगवा पट्टा एवं पुष्प माला से सम्मानित किया। सरपंच एवं पंचों का किया सम्मान । फरसवानी के जनपद सदस्य ने ग्राम पंचायत देवलापाठ, रीवापार एवं फरसवानी के नवनिर्वाचित सरपंचों को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों का हुआ सम्मान।…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिला के कोतवाली थानांतर्गत एस. एस. प्लाजा स्थित एक मोबाईल दुकान संचालक से एक यू-ट्यूबर ने पैसे ऐंठने के उदेश्य से झूठा दावा यू-ट्यूब में अपलोड कर दिया। मामले से क्षुब्द होकर मानवी मोबाईल दुकान संचालक राकेश कुमार सोनवानी ने पुलिस अधीक्षक कोरबा एवं साइबर सेल कोरबा से मामले की शिकायत की है। मामला यह है कि दिनांक 06 मार्च 2025 को विक्रम सोन नाम का ग्राहक अपने मोबाईल में कैमरा लेंश का ग्लास लगवाने आया था जिसे दुकानदार ने लगाकर ग्राहक को वापस कर दिया। ग्राहक ने मोबाईल चेक करके वापस अपने घर चला गया…
कोरबा (समाचार मित्र) दिनांक 23-24 फरवरी की दरमियानी रात को ग्राम पकरिया नवापारा मे रामसिंह कंवर उम्र 60 वर्ष की किसी अज्ञात ने धारदार हथियार से सिर पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया जिसकी अगले दिन अस्पताल मे मृत्यु हो गई थी। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पहुंच कर क्राइम सीन को सुरक्षित कर FSL टीम को बुलाकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। ”कल्कि अवतार” के नाम से गाँव में दहशत फैलाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे। साथ ही घटना स्थल के आस पास ही 3 अलग- अलग जगहों पर “राम…
देश (समाचार मित्र) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन एक महिला नेता ने ऐसी मांग रख दी की पूरे देश में हड़कंप मच गया। रोहिणी खडसे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा कि महिलाएं दमनकारी मानसिकता, दुष्कर्म वाली मानसिकता और निष्क्रिय कानून-व्यवस्था की प्रवृत्ति को खत्म करना चाहती हैं। बता दें कि उन्होंने यह पत्र हाल ही में मुंबई में 12 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का हवाला देते हुए लिखा है। हाल ही में मुंबई में 12 साल की बच्ची का रेप हुआ था। उसी घटना को लेकर एनसीपी ने यह…
देश (समाचार मित्र) एक राज्य में धर्मांतरण करवाने वालों को फांसी की सजा दी जाएगी. भारत देश में इतने कड़े फैसले लेने वाले मुख्यमंत्री कौन है इसका उत्तर इस खबर में मिलेगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस बात का ऐलान किया है. मोहन यादव ने कहा, “धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के माध्यम से हम प्रावधान कर रहे हैं कि जो धर्मांतरण करवाएंगे उनके लिए भी हमारी सरकार के द्वारा फांसी का प्रावधान किया जा रहा है. धर्मांतरण और दुराचरण को बढ़ावा देना गलत: सीएम उन्होंने आगे कहा कि धर्मांतरण और दुराचरण किसी भी तरह की व्यवस्था के खिलाफ…