Author: Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310

कोरबा (समाचार मित्र) एक अन्य जिले में सरकारी जमीन की खरीदी बिक्री के पुराने मामले में कार्रवाई के सिलसिले में बुधवार को जनकपुर थाने की पुलिस कोरबा पहुंची. इस टीम ने कोरबा तहसीलदार सत्यजीत राय को हिरासत में लिया और जनकपुर ले गई. इस घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है. ऐसे बेहद कम अवसर आते हैं, जब तहसीलदार स्तर के राजस्व अधिकारी वह कार्यपालिका मजिस्ट्रेट को किसी अन्य जिले की पुलिस पकड़ कर अपने साथ ले जाए. जमीन अफरा तफरी के पुराने मामले में की जा रही है कार्रवाई । पड़ोसी जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में…

Read More

सक्ती (समाचार मित्र) पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा महोदया द्वारा क्षेत्र मे अवैध जुआ , गांजा, व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले आपराधियो पर अकुंश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरीश यादव, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर सक्ती के मार्गदशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक लखनलाल पटेल थाना बाराद्वार दिनांक 09.04.25 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम कडारी आरोपी के घर सामनें में टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी रामफल चैहान पिता स्व. झूलसाय चैहान उम्र 46 वर्ष निवासी कडारी थाना बाराद्वार जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) के कब्जे से…

Read More

जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जिला कलेक्टर कार्यालय जांजगीर चांपा में तथ्यों को छुपाकर सरकारी पदों में नियुक्ति का मामला सामने आया है। जांजगीर निवासी हृदयनारायण सोनी ने दो व्यक्तियों के ख़िलाफ़ यह शिकायत दी है। मामले में संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मोतीलाल कश्यप पिता रामधन कश्यप एवं प्रेमसुख लहरें पिता मोहनलाल लहरें के विरुद्ध भर्ती प्रक्रिया 2019 में गलत जानकारी देकर विभाग को गुमराह कर नौकरी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर दोनों वाहन चालक के पद पर 2019 से पदस्थ है। दोनों ने ही विभाग में नौकरी पाने के लिए अपने 2 से ज्यादा…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत कथरीमाल में नवनिर्वाचित सरपंच ने अच्छी पहल की शुरुआत की है। वर्तमान सरपंच कौशल्या बाई के सुपुत्र राजू कुमार के बताया कि सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत कथरीमाल में अंतर्गत किसी भी बेटी की शादी होने पर बेटियों के लिए 3000 रुपए शादी में आर्थिक सहयोग देने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में पहल की शुरुआत करते हुए सरपंच पुत्र राजू कुमार के द्वारा भाटापारा मोहल्ले में रामलाल कुर्रे की सुपुत्री एवं शिवप्रसाद यादव कथरीमाल की सुपुत्री की शादी में तीन – तीन हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) वर्षों से ग्राम विकास के साथ सेवा में अग्रणी “ग्राम सेवा समिति” फरसवानी के तत्वाधान में भव्य हिन्दू नववर्ष एवं श्रीराम नवमी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भव्य श्रीराम माता जानकी लक्ष्मण एवं हनुमान जी की झांकी माता के फरसवानी दरबार से आशीर्वाद प्राप्त कर गांव भ्रमण के लिए निकली। भगवा ध्वज लहराते हुए और जय श्रीराम की जय जयकार से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। कार्यक्रम में प्रभात Dj जोन आकर्षण का केंद्र बना। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ननकीराम कंवर पूर्व गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन,…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिला में अवैध कच्ची शराब की बिक्री को लेकर पुलिस के द्वारा समय-समय पर कार्रवाई किया जाता रहा है इसी तरह की कार्रवाई उरगा पुलिस के द्वारा किया गया है जहां ग्राम पंचायत देवलापाठ के आश्रित ग्राम मेनपारा से 800 लीटर से भी अधिक कच्ची शराब के साथ शराब बनाने की सामग्री और मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को अवैध शराब बनाने और बिक्री करने की शिकायत मिली थी शिकायत के आधार पर उरगा पुलिस ने मैनपारा गांव में दबिश देते हुए बड़ी कार्रवाई की…

Read More

देश (समाचार मित्र) नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ ही कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जो सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं. 1 अप्रैल 2025 से बैंकिंग, GST, इनकम टैक्स और डिजिटल पेमेंट जैसे कई सेक्टर्स में बदलाव लागू होंगे, जिनका असर हर आम नागरिक और बिजनेस करने वालों की जेब पर पड़ेगा. 1 अप्रैल 2025 से UPI, बैंकिंग से लेकर GST, LPG प्राइस और इनकम टैक्स तक कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं. आपके लिए इन नियमों को जानना जरूरी है क्योंकि इनका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा. ऐसे में…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) नवापारा (चैनपुर) में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह हुए शामिल। कोरबा (समाचार मित्र) विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत नवापारा (चैनपुर) में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. पवन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अन्य क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंचगण भी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ सबको मिले इसके लिए जिला…

Read More

जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) चांपा शहर के प्रसिद्ध कृष्णा अस्पताल के एक डॉक्टर पर एक महिला ने अशोभनीय व्यवहार और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना की खबर फैलते ही महिला के परिजन सहित समाज के अन्य लोग अस्पताल में आक्रोशित होकर जमा हो गए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी भीड़ एकत्रित हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। चांपा पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी डॉक्टर अस्पताल से फरार हो गया है। पुलिस गंभीरता से कर रही मामले की जांच…

Read More

बाराद्वार (समाचार मित्र) जिला सक्ती (छ.ग.) पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा महोदया द्वारा क्षेत्र मे अवैध जुआ, गांजा व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले आपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री हरीश यादव जी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मनीष कुंवर सक्ती के मार्गदशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक लखन पटेल थाना बाराद्वार दिनांक 29.03.25 को मुखबीर की सुचना पर राजाभांठा बेल्हाडीह में टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी मनोज कुमार रात्रे पिता कांशी राम रात्रे उम्र 45 वर्ष साकिन राजाभांठा बेल्हा्डीह थाना बाराद्वार जिला सक्ती के कब्जे…

Read More