Author: Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310

बिलासपुर (समाचार मित्र) सीजी पीएससी (CG PSC) 2021-22 में फर्जीवाड़ा और नियुक्ति रद्द करने की मांग को लेकर पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की जनहित याचिका हाईकोर्ट ने निराकृत कर दी है. मामले में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस एनके चंद्रवंशी की डिवीजन बेंच ने कहा कि याचिका में की गई मांग के मुताबिक मामले में पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी, पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव, राज‍भवन के सचिव अमृत खलखो, परीक्षा नियंत्रक सहित अन्य अफसरों और नेताओं पर ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज कर ली है और अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच जारी हैै. सीबीआई जांच पर कोर्ट ने कहा…

Read More

करतला (समाचार मित्र) एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना बरपाली का कारनामा। फर्जी मार्कशीट के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर की नियुक्ति। पात्र अभ्यर्थी कई महीनों से न्याय के लिए दर दर भटक रही। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना बरपाली द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी किया गया था। जिसमें करतला ब्लॉक बरपाली तहसील के अंतर्गत ग्राम भादा (कनकी) के रिक्त पद पर जानकी कुमारी पिता लैन दास की नियुक्ति की गई। जिस पर दूसरे स्थान पर रहे अभ्यर्थी बबली महंत पिता ईश्वर दास द्वारा जानकी कुमारी…

Read More

कोरबा से मदन दास की रिपोर्ट कोरबा (समाचार मित्र) एसईसीएल महाप्रबंधक कार्यालय कुसमुंडा सभागृह में कुसमुंडा क्षेत्र के अर्जित ग्रामों के ग्रामिणों की समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यालय के अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक आयोजित की गई । जिसमें एसईसीएल मुख्यालय से महाप्रबंधक श्रम शक्ति शशिकिरण , महाप्रबंधक भू–राजस्व शरद तिवारी , प्रबंधक दीपिका वर्मा कुसमुंडा एरिया से महाप्रबंधक संचालन पाटिल , स्टाफ अधिकारी भू राजस्व एस के वर्मा, एस ओ पी एन पी राय , महाप्रबंधक सिविल आलोक श्रीवास्तव, प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रबंधक जी एस दुबे , हसन एवम हरेंद्र सिंह उपस्थित थे । भूविस्थापित अपनी…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) भारत रत्न स्व. अटलबिहारी बाजपेयी के जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी परिवार पूरे देश भर में सुशासन दिवस मना रही है। इसी कडी में बरपाली युवा मोर्चा मंडल में भी भाजयूमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कोटा विधानसभा सह प्रभारी नरेंद्र बिंझवार के मार्गदर्शन में गांव गांव में साफ सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा सद्स्यों ने ग्राम सोहागपुर में स्वच्छता अभियान चलाया। उसके बाद ग्राम सोहागपुर के बाजार चौंक में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। नरेंद्र बिंझवार ने बताया कि आस…

Read More

कटघोरा (समाचार मित्र) शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा में वीणापाणि मां सरस्वती की पूजन अर्चन की गई। संस्था के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ प्रिंस मिश्रा द्वारा अपनी पूजनीया माता स्वर्गीय निर्मला मिश्रा की स्मृति में महाविद्यालय परिसर में स्थापित सरस्वती माता की कांस्य प्रतिमा की पूजा प्राचार्य डॉ मदन मोहन जोशी एवं डॉ प्रिंस मिश्रा ने स्टॉफ के साथ विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ की। तत्पशचात मिठाई और प्रसाद वितरण किये गए। इस अवसर पर संस्था के प्राध्यापक गण डॉ शिवदयाल पटेल, डॉ डीडी टंडन, प्रो यशवंत जायसवाल, भुनेश्वर कुमार, शैलेंद्र ओटी, प्रतिमा कंवर, प्रेम नारायण वर्मा, धर्मेंद्र कुमार,…

Read More

पोंडी से अमन सोनी की रिपोर्ट जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम पंचायत खोखरा में बच्चों को पढ़ाई का कोना,और आज़ क्या सीखा तथा सामान्य ज्ञान संबंधित जानकारी दी गई और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित एक गतिविधियां भी करायी गयी जिसमें अकलतरा विकासखंड समन्वयक नरेन्द्र कश्यप एवं बम्हिनीडीह विकासखंड समन्वयक तरुण साहू तथा पामगढ़ विकासखंड समन्वयक हर्ष तिवारी एवं अमन सोनी, हरीश बरेठ, अन्य वालंटियर कार्यक्रम में उपस्थित रहें । इस कार्यक्रम के उद्देश्य बच्चों के सीखने स्तर में सुधार के लिए यह भारत के लिए एक मॉडल हो सकता है, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के प्रमुख जॉब जकारिया का…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) 14 फ़रवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में सरस्वती पूजा के साथ विद्या आरंभ का कार्यक्रम हुआ। सबसे पहले दीप वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर सरस्वती माता के तैलचित्र पर पूजन अर्चन किया गया उसके बाद सरस्वती वंदना हुआ सभी भैया बहनो ने बारी बारी से सरस्वती माता की पूजा की मुख्य अतिथि के रूप मे जनपद सदस्य श्रीमती मीना पप्पू राठौर के द्वारा बसंत पंचमी के बारे मे भैया बहनो जानकारी दी नए प्रवेश भैया बहनो एवं पालकों आचार्यों को शुभकामनाएं दीं भीमराज बाल कल्याण शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष लखन…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) ग्राम पंचायत गाड़ापाली में एक ग्रामीण ने अपने प्रधानमंत्री (इंदिरा आवास) को तोड़ने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। ग्रामीण हेम कुमार वासुदेव ने ग्रामीणों पर उसके आवास में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। शिकायतकर्ता ने ग्रामीणों पर उसकी साली से छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। वही दूसरी ओर सरपंच पति सहित ग्रामीणों ने इस आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है और आरोप को झूठा शिकायत बता रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि मामले में जल्द उनका पक्ष लेकर भी शिकायतकर्ता के खिलाफ़ शिकायत किया जाएगा। मामले…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा विकासखंड के दुरांचल गांवों में मौजूद स्कूलों का बुरा हाल है। शिक्षा के नाम पर ग्रामीण इलाकों में केवल मज़ाक किया जा रहा है। जिन शिक्षकों के ऊपर देश के भविष्य छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा प्रदान करने का बोझ होता है वही शिक्षक अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी पूर्वक नही करते है। ताज़ा मामला आज देखने को मिला जहां कोरबा विकासखंड अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला जूनाडीह (बरपाली), तौलीपाली एवं पूर्व माध्यमिक शाला जिल्गा में बसंत पंचमी मनाने के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को घर जाने दिया जिसके बाद…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) नवपदस्थ जिला न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार साहू, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय के रिट पिटीशन सिविल नंबर 406/2013 इन ह्यूमन कंडिशन इन 1382 प्रिजनर के संबंध में पारित आदेश के परिपालन में जेल समीक्षा दिवस में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा प्रताप चन्द्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा शीतल निकुुंज के साथ जिला जेल का औचक निरीक्षण कर प्रत्येक बैरक, भोजन कक्ष, दवाखाना में जाकर दंडित बंदी एवं अभिरक्षाधीन बंदियों को जेल मिलने वाले सुविधा के संबंध में निरीक्षण किया गया । उक्त अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा…

Read More