Author: Nimesh Kumar Rathore
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) निःस्वार्थ सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में युवा दिवस स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती के शुभ अवसर पर विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन ग्राम सिवनी (चांपा) स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया जाएगा। शिविर में युवाओं को जरूरतमंद सिकलीन, थैलीसीमिया सहित अन्य मरीजों के लिए रक्तदान करने हेतु आमंत्रित किया गया हैं। निःस्वार्थ सेवा संस्थान छत्तीसगढ़, ग्राम सेवा समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के इच्छुक युवाओं को स्व प्रेरणा से रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित किया है। शिविर में सभी नगरिकों के लिए कई विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा निःशुल्क…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिला के करतला थानांतर्गत ग्राम केरवाद्वारी में धान उपार्जन केंद्र के फड़ प्रभारी चंद्र भूषण वर्मा पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे उनके माथे में चोट आई है। फड़ प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार बांधापाली के एक किसान महाजन सिंह अपने पुत्र के साथ शराब के नशे में धान का विक्रय करने के लिए धान उपार्जन केंद्र आया था। जिसमें उसके कुछ बोरी धान खराब था जिसको खाद्य अधिकारी के निर्देशानुसार फड़ प्रभारी वर्मा द्वारा लेने से मना किया गया। जिससे नशे में धुत्त किसान महाजन सिंह और उसका पुत्र के…
कोरबा (समाचार मित्र) आज दिनांक 3 जनवरी 2025 स्व. प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैसमा में रक्त परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 87 की संख्या में रक्त परीक्षण एवं 11 लोगों के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ साधना खरे प्राचार्य एवं रेड क्रॉस प्रभारी, श्रीमती श्वेता शुक्ला, सहायक प्राध्यापक डॉक्टर के एल चौहान, राजू सिंह कंवर, डॉ श्रीमती अर्चना दीवान, दीपेश, जितेंद्र कुमार, सुश्री प्रभा सोनत, श्रीमती चांदनी सोनी, राजेश बरेठ एवं के के कौशिक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए पूर्व विद्यार्थी संजय कुमार राठौर…
कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन इकाई करतला-बरपाली का वार्षिक पत्रकार सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह करतला मुख्यमार्ग में ग्राम सलिहाभांठा-नोनबिर्रा के पास स्थित जलाशय में सफ़लता पूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर सहित अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। अवगत हो कि छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन इकाई करतला-बरपाली का संगठन प्रति वर्ष इसी तरह के वार्षिक पत्रकार सम्मेलन आयोजित करने के लिए जाना जाता है। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का विशेष स्वागत संगठन के सदस्यों ने किया तत्पश्चात कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने जलाशय का मनोरम दृश्य के साथ स्वरुचि भोजन का आनंद…
कोरबा (समाचार मित्र) प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन इकाई करतला-बरपाली का पत्रकार सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह आयोजित होगा। दिनाँक 25 दिसंबर, बुधवार को दोपहर 12 से 4 बजे तक यह कार्यक्रम रखा गया है। इकाई के अध्यक्ष लखन गोस्वामी ने बताया कि सलिहाभांठा जलाशय (नोनबिर्रा) में यह आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के प्रीतिभोज में शामिल होकर अनुग्रहित करने का आग्रह आमंत्रित पत्रकार साथियों से किया गया है।
कोरबा (समाचार मित्र) भारतीय जनता पार्टी ने जिले के कुल 24 मंडल में से 20 मंडलों में नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बरपाली, करतला सहित फरसवानी के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष आज कोरबा निवास स्थित पार्टी के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर एवं विकास महतो से सौजन्य मुलाकात करने पहुंचे। विकास महतो ने सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है। मंडल अध्यक्षों ने अपने समर्थकों सहित पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति अपना आभार जताया और मिठाई खिलाकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से आशिर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान करतला मंडल अध्यक्ष…
कोरबा (समाचार मित्र) गर्भवती माताओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल करने वाले मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को ग्राम पंचायत खरवानी ने सम्मानित किया। ग्राम पंचायत खरवानी सरपंच श्रीमती बहरतीन बाई कंवर एवं गांव के समस्त पंचों ने जमीनी स्तर के कर्मठ कार्यकर्ताओं को शाल श्रीफल एवं शादी देकर सम्मानित किया तथा अच्छे कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत भवन में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित कर सभी मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया। ग्राम सरपंच ने इन कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करने वाले गांव की रीढ़ कहा। कार्यक्रम में सरपंच…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के ग्राम पंचायत फरसवानी को भारतीय जनता पार्टी ने अपना नया मंडल क्षेत्र बनाया है। पार्टी स्तर पर संगठन में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम देवलापाठ निवासी संगठन के कर्मठ कार्यकर्ता नरेंद्र बिंझवार को फरसवानी मंडल का प्रथम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में बिंझवार समाज से पहली बार मंडल अध्यक्ष बने हैं। नरेन्द्र बिंझवार 15 वर्षो से भाजपा युवा मोर्चा बरपाली मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। 15 वर्ष से लगातार कई पदों में संगठन में पार्टी के लिए कार्य कर चुके हैं। जैसे कोरबा…
कोरबा (समाचार मित्र) भारतीय जनता पार्टी मंडल करतला की आवश्यक बैठक गुरुवार को ग्राम पंचायत भवन करतला में आयोजित की गई। उक्त बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम बोतली निवासी रामकुमार गबेल को मंडल अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। भाजपा पार्टी के प्रदेश के संगठन अधिकारी आरिफ़ खान बंद लिफ़ाफे में मनोनीत अध्यक्ष का नाम लेकर बैठक में पहुंचे थे। जहां लिफाफा खोलने पर रामकुमार गबेल को सर्वसम्मति से जिला एवं राज्य के अधिकारियों के सहमति से मंडल अध्यक्ष के पद पर चुना गया। मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के बाद अब छत्तीसगढ़ में जल्द ही नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती है। चुनाव का एलान कभी भी हो सकता है। इसे लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। सब कुछ ठीक रहा तो 21 दिसंबर या उससे पहले ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। सियासी गलियार में इस बात की खूब चर्चा है कि प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव जनवरी और फरवरी में कराये जा सकते है। नगरीय निकाय चुनाव जनवरी तक और पंचायत चुनाव…